फांसी के फंदे पर झूली विवाहिता, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार





बर्नपुर : हीरापुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर हुसैन नगर में रोजी खातून नामक एक विवाहिता ने अपने घर में फांसी लगा ली। घरवालों ने इसकी सूचना हीरापुर थाना पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया। हालांकि यह घटना मंगलवार की है। लेकिन मृतिका के माता पिता दिल्ली में रहते हैं उनके इंतजार में मृतका का पोस्टमार्टम बुधवार को किया गया। मृतिका के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को दहेज के लिए हत्या करके फांसी पर झूला दिया गया । हीरापुर थाना में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मृतिका के पति मोहम्मद शाहिद को गिरफ्तार कर लिया है।घटना के संबंध में मृतिका के पिता मोहम्मद नियाज ने बताया कि 4 साल पहले उनकी बेटी रोजी ने धर्मपुर हुसैन मोहल्ला निवासी मोहम्मद साजिद से प्रेम विवाह की थी। लेकिन उन्होंने इस प्रेम विवाह को स्वीकार करते हुए इंगेज मैरेज करवाई। उस दौरान उन्होंने अपने हैसियत के अनुसार जो भी बना, वह दहेज के रूप में दिए। लेकिन इसके बावजूद भी मेरी लड़की को उनके ससुराल के सभी सदस्य प्रताड़ित करते रहे। अंत में सोमवार की रात मेरी बेटी के ससुराल वालों ने उसकी पिटाई की और उसकी हत्या कर दी गई। फिर उसे फांसी पर लटका कर आत्महत्या का रूप दिया गया। गौरतलब है कि इस मामले को लेकर रोजी का एक ऑडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह अपने ऊपर हुए अत्याचार को बता रही है और अपने माता-पिता एवं नाना नानी से यह अपील कर रही है कि उसके बच्चे को यह लोग अपने पास रखें और उसका परवरिश करें। उसकी जिंदगी ज्यादा देर की नहीं है। इसके अलावा एक दूसरा ऑडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें मृतिका रोजी के पति मोहम्मद साजिद रोजी को धमकी दे रहे हैं। हालांकि शाम की झलक इस ऑडियो का पुष्टि नहीं करता है। फिलहाल हीरापुर थाना पुलिस मोहम्मद साजिद को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की तहकीकात कर रही है। जांच के बाद ही पता चलेगा की ऑडियो में कितनी सच्चाई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार