सीपीएम रांनीगंज एरिया कमिटी द्वारा पथ अवरोध कर आंदोलन किया




रांनीगंज - टेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों पर बीते दो दिन पूर्व कोलकाता में रात के अंधेरे में पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया.

.इसी के साथ बीजेपी ने भी सरकार और पुलिस के खिलाफ भी धरना प्रदर्शन किया गया था.इस घटना के प्रतिवाद में शनिवार को रानीगंज सीपीएम एरिया कमिटी की और से 

 राष्ट्रीय राजमार्ग 60 एन एस बी रोड पुराना बस स्टैंड पर सीपीएम के कार्यकर्ताओं ने 10 मिनट हाईवे को जाम कर आंदोलन किया . आंदोलन कारियों को बलपूर्वक पुलिस ने हटाए.इस मौके पर रानीगंज के पूर्व विधायक एवं माकपा नेता रूनू दत्ता ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री नेता ने मिलकर शिक्षक नियुक्ति में घोटाला किया है .लाखों- लाख रुपयों की उगाही की है. अब जब टेट शिक्षार्थी अपने हक की लड़ाई के लिए शांतिपूर्ण तरीके से कोलकाता में आंदोलन कर रहे थे

 आंदोलनकारियों को बर्बरता पूर्वक मारपीट किया .जानवरो की तरह वाहनों में भर कर ले जाया गया, उनके ऊपर जुल्म किया गया, ईसका विरोध हम लोग कर रहे हैं और हम लोग इसका विरोध तब करेंगे, जब तक न्याय नहीं मिलेगा. डीवाईएफआई नेता हेमंत प्रभाकर ने कहा कि स्वतंत्र भारत में जिस रूप से पश्चिम बंगाल में आंदोलनकारियों को कुचलने का प्रयास टीएमसी कर रही है उसमें कभी सफल नहीं होगी. पश्चिम बंगाल की धरती यदि समय रहते तृणमूल कांग्रेस के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नहीं चेत पाई तो पश्चिम बंगाल की जनता जब उन्हें सम्मान से बैठाना जानते हैं तो उन्हें उतारना भी जानते हैं.इस विरोध प्रदर्शन में माकपा नेता संजय प्रामाणिक,दिवेन्दु मुखर्जी आदि उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर