अंडाल --: काजोरा एरिया के परासकोल कोलियरी काली पूजा की खिचड़ी महाप्रसाद भोग वितरण किया गया. करीबन 1000 से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. पूजा कमेटी के अध्यक्ष रामसिंहासन घोष,सचिव बच्चू लाल चौहान कोषाध्यक्ष सुजीत घोष मौजूद रहे. बच्चू लाल चौहान ने कहा काली पूजा का यह आयोजन करीबन 56 सालों से चलती आ रही है. इस पूजा का योगदान कोलियरी के कर्मी एवं आसपास के व्यवसायी गण मिलकर करतें हैं।हम सभी पूजा को धूमधाम से मनाते हैं और हर साल कुछ नया किया जाता है।

0 टिप्पणियाँ