भाजपा द्वारा विजया मिलन समारोह




रांनीगंज : आसनसोल दक्षिण विधानसभा के विधायक और भाजपा के प्रदेश नेता अग्निमित्रा पाल रानीगंज स्थित जेके नगर बाल्को कंपनी गेस्ट हाउस में भाजपा द्वारा आयोजित विजया मिलन समारोह कार्यक्रम में शामिल हुई. वह इस कार्यक्रम में तृणमूल के खिलाफ हमला बोलते हुए कहा कि तृणमूल का जहाज डूबने वाला है. इस पार्टी का कोई नीतिगत आदर्श नहीं है. इस सरकार ने पैसा कमाने के लिए लोगों को 12 साल तक लोगो को ठगा है. इस सरकार के नेताओं और कार्यकर्ताओं में से किसी भी पंचायत सदस्य ने पंचायत का कोई काम नहीं किया है. जो पंचायत के मुखिया हैं वो पहले साइकिल से चलते थे अब वे इतना पैसा कमा लिए हैं कि चार पहिया वाहन से चलते हैंं घर पर अपने पैसे के स्रोत के बारे में कुछ नहीं कह सकते.उन्होंने पंचायत में विभिन्न परियोजनाओं के लिए पैसे का गबन किया.बीते दिन कोलकाता में टेट परीक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्रों द्वारा शिक्षक की नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन किए जाने के दौरान उनके साथ मारपीट की गई उनके ऊपर हमला बोली गई .इस घटना के प्रतिवाद में हम लोगों ने विजया मिलन समारोह मनाने के बजाय यहां प्रतिवाद सभा एवं एक सांगठनिक बैठक किया है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की सरकार से यहां की जनता अब परित्राण चाहती है. जनता यहां की सरकार से उब गई है. यहां के लोगों को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल रही है इसका मूल कारण है जनता के विकास के मद में दिए जाने खर्च किए जाने वाले रुपयों को टीएमसी नेता द्वारा गबन करना है. उन्होंने अंचल के छठ घाट के बदहाली के विषय में कहा कि उन्हें इस अंचल के छठ घाटों की अवस्था के बारे में जानकारी है, एवं इस संबंध में रानीगंज के बीडीओ से मिलकर इन घाटों को किस प्रकार मरम्मत कर छठ के लिए तैयार किया जाए इस पर बातचीत करेगी. इस कार्यक्रम में भाजपा नेता बप्पा चटर्जी ,आशा शर्मा ,परिमल माझी, सभापति सिंह, संदीप गोप सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर