जामुड़िया- जामुड़िया के निघा स्थित इमली धौड़ा में शुक्रवार को जामुड़िया भाजपा मंडल तीन की तरफ से आस्था का महापर्व छठ के उपलक्ष में छठ व्रतियों के लिए साड़ी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया . इस साड़ी वितरण कार्यक्रम में आसनसोल के पूर्व मेयर एवं पांडवेश्वर के पूर्व विधायक बीजेपी नेता जितेंद्र तिवारी ने पुनः संसद शत्रुघ्न सिन्हा पर जुबानी वार करते हुए कहा की जनता शत्रुघ्न सिन्हा को फोन में भी संपर्क नहीं कर पाती वहीं भाजपा के विधायक अग्निमित्र पाल सब समय जनता के साथ है.संसद छठघाट में तब पहुंचेंगे जब सूर्यास्त और सूर्योदय पूरी तरह से हो जाएगी, वह कहते है कि जहां भीड़ नहीं होगी,उस घाट पर जाएंगे. जहां गंदगी होगी वहां नहीं जायेंगे,बिहारी बाबू छठ घाट जैसा कोई पवित्र स्थल नहीं होता है.हमारी माता बहने किसी का राजनेता का इन्तजार नही करेंगी.आप ने कहा था हम यहां का आदमी बन कर दिखाएंगे,क्या हुआ उन बातों.
जितेंद्र तिवारी ने कहा भारतीय जनता पार्टी इस माह छठ पर्व में हर जगह जाकर छठ व्रतियों के साथ सहयोग कर रहे हैं, आस्था का महापर्व छठ हम लोग सभी मिलकर मनाते हैं और इसमें भारतीय जनता पार्टी भी जितना हो सकता है सहयोग कर रही है .नई साड़ी छठ पूजा में छठ व्रतियों के लिए लगती है जिनकी आय कम है कपड़ा खरीदने में कठिनाई आती है उनके लिए यह छोटा सा हम लोगों की तरफ से प्रयास है , जितेंद्र तिवारी ने नगर निगम आरोप लगाया कि आसनसोल नगर निगम इलाके में छठ घाट साफ सफाई करने में पूरा व्यर्थ है. तालाब, पोखर, नदी घाटों में सफाई ठीक से नहीं हो रही है.सफाई के नाम पर राजनीति हो रही है. वही जितेंद्र तिवारी को शत्रुघ्न सिन्हा के पोस्टर मिसिंग के बारे में सवाल करने पर उन्होंने कहा जिसने भी इस तरह के पोस्टर लगाए हैं हम उन्हें समर्थन नहीं करते हैं लेकिन यह सच्चाई भी है की शत्रुघ्न सिन्हा जी अपने आपको बिहारी बाबू बोलते हैं, बिहारी बाबू बोल के तीन लाख वोट ले लिया है ,और अब आसनसोल की जनता के लिए उनके पास समय नहीं है .अग्निमित्र पाल के पोस्टर मिसिंग वाले प्रकरण में जब सवाल किया गया तो जितेंद्र तिवारी ने कहा अग्निमित्र पाल हर पल आसनसोल वासियों के साथ है उनके यहां दफ्तर खुला हुआ है. लोग कार्य करने के लिए बैठे हुए हैं उनसे फोन में बात भी आम जनता कर सकती है ,जबकि कोई जनता शत्रुघ्न सिन्हा से फोन में बात नहीं कर सकती और शत्रुघ्न सिन्हा सांसद होने के नाते कोई दफ्तर और कोई उनके कार्यकर्ता भी आसनसोल की जनता की सेवा के लिए नहीं आगे आते हैं. इस कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा नेता बृज मोहन पासवान अनिरुद्ध चक्रवर्ती ,दिनबंधु राॅय, धर्मेद्र नोनिया आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

0 टिप्पणियाँ