नगर निगम में बुलाई गई स्वास्थ्य विभाग की बैठक, स्वास्थ्य कर्मचारियों के बीच बांटी गई वर्दी



आसनसोल : आसनसोल नगर ने निगम में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की एक बैठक बुलाई गई। जिसमें चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, उप मेयर वसीम उल हक, नगर निगम के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दीपक कुमार गांगुली और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। इस मौके पर डॉ दीपक कुमार गांगुली ने कहा कि बीते दिनों हमलोग दुर्गा पूजा, काली पूजा, लक्ष्मी पूजा और छठ का उत्सव मना रहे हैं। इस दौरान सभी लोगों ने उत्सव का आनंद लिए। लेकिन हमारे 2 विभाग के कर्मी सफाई विभाग और स्वास्थ्य विभाग के कर्मी उत्सव मनाते हुए भी अपनी परिसेवा जारी रखें। ताकि आसनसोल नगर निगम क्षेत्र की जनता कि कोई असुविधा ना हो आज 79 स्वास्थ्य कर्मियों के बीच यूनिफॉर्म वितरण किया जा रहा है। अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आसनसोल नगर निगम नियमों का उल्लंघन करना नहीं चलेगा। आसनसोल नगर निगम के कर्मचारी नियमों को पालन करते हुए आसनसोल के जनता के साथ रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल