जामुड़िया - तपसी पंचायत अन्तर्गत तपसी रेलगेट शिवमंदिर के प्रांगण में आरके एचआईवी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर के तरफ से शनिवार को फ्री स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में आसपास के इलाके दो सौ लोगों ने अपना जांच कराया. इस शिविर को सफल बनाने में संस्था के स्थानीय समाजसेवी प्रसनजीत बनर्जी, विपुल दास निर्देश दिलीप तुरी का अहम योगदान रहा. इस शिविर में लोगों की कई तरह की जांच की गई एवं फ्री में दवाइयां भी दी गई. शिविर में अभीक गुप्ता एवं डॉक्टर निताई हालदार के देख रेख में लोगों कि स्वास्थ्य जांच की गई. संस्था के निदेशक दिलीप दूरी का कहना है की इस तपसी इलाके में एक बड़े ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है जिसमें कई स्थानीय मजदूर दिहाड़ी के रूप में काम कर रहे हैं राष्ट्र निर्माण में यह लोग अपना खून पसीना बहा रहे हैं इस मजदूरों के सहायता के लिए इस जगह फ्री स्वास्थ्य शिविर लगाना जरूरी था.साथ ही इलाके में कई गरीब मोहल्ले भी हैं उन लोगों को देखते हुए संस्था के द्वारा इस तरह की शिविर लगाए गये.










0 टिप्पणियाँ