रांनीगंज चैम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा विजया सम्मेलनी समारोह




 रांनीगंज-आपसी सद्भाव एवं एकता का संदेश देने के लिए रानीगंज के व्यापारी संगठन रांनीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा विजया सम्मेलन के उत्सव के अवसर पर एक सर्वधर्म कार्यक्रम का आयोजन किया गया .इस कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों से लेकर विभिन्न गैर सरकारी संगठनों और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा सम्मानित किया गया . कार्यक्रम में रानीगंज के विधायक तापस बंद्योपाध्याय, चैंबर अध्यक्ष अरुण भारतीया, सचिव मनोज केशरी, संजय बाजोरिया, प्रदीप बाजोरिया, राजेंद्र प्रसाद खेतान, रोहित खेतान,तारकेश्वर कर सहित अन्य सदस्य शामिल हुए थे. विधायक तापस बनर्जी ने कहा कि हमें अतीत को याद करने की जरूरत है और इसके लिए रानीगंज चैम्बर ऑफ कॉमर्स के लोगों को सलाम करते है जो अतीत को याद करते हुए भावी पीढ़ी को सहानुभूति सिखाती है, जो बहुत ही सराहनीय है . राजेन्द्र प्रसाद खैतान ने कहा कि एकता का संदेश देने के लिए यह विजया मिलन समारोह एक अनूठा पहल है. यहां सभी धर्म जाति वर्ण के लोग रहते हैं .आज के इस कार्यक्रम में जिस रूप से सभी समाज के लोगों को लेकर विजया सम्मेलन मनाई जा रही है, यही एकता का प्रतीक है .इस कायम रखने की जरूरत है . इस अवसर पर रानीगंज के विशिष्ट समाजसेवी सुनील नंदी, बलराम रॉय , दिनेश गुप्ता , बासुदेव मण्डल चट्टोपाध्याय, ट्रैफिक प्रभारी चितत्तोश मण्डल,दमकल विभाग प्रभारी, समाजसेवी एवं विधायक प्रतिनिधि संजय बाजोरिया को सम्मानित किया गया .


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल