रानीगंज-हिंदू धर्म ग्रंथों के मुताबिक, दिवाली की रात में मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में धन, सुख और वैभव की प्राप्ति होती है. उसी प्रकार काली चौदस की रात्रि में मां काली की आराधना करने से साधक को मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है और शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता हैं, और सोमवार को काली पूजा और दीपावली के दिन पूरा शहर रंग-बिरंगे लाइट से सजा नजर आ रहा है, वहीं पूजा पंडालों और मंदिरों में भी मां काली के दर्शन के लिए लोगों की उमड़ रही हैं. अशोक पल्ली युवा समाज की भव्य पूजा पंडाल और मां काली की मूर्ति लोगों का मन मोह रही है, वहीं दूसरी ओर अशोक पल्ली उन्नयन समिति पूजा पंडाल और माता की मूर्ति देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है, अशोक पल्ली स्थित शहर की ऐतिहासिक श्री श्री सर्व मंगला काली मंदिर में भी भव्य पूजा का आयोजन किया गया, दूसरी ओर स्कूलपाड़ा कैप्टन क्लब की काली पूजा पंडाल में भी काफी भव्य काली पूजा का आयोजन किया गया, और साहेब बांध काली पूजा लोगों का आकर्षण केंद्र बन रही है, इनके साथ ही सोष्टी गाड़िया स्थित काली पूजा पंडाल भी श्रद्धालुओं को अपनी और खींच रही है.




0 टिप्पणियाँ