संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर अग्निमित्रा पाल ने विधायक विकास फंड से किए गए कार्य का दिया विवरण, कहा - मोमिनपुर के प्रभावितों को राज्य सरकार दे सौ फिसदी मुआवजा




आसनसोल : आसनसोल दक्षिण विधानसभा की विधायिका अग्निमित्रा पाल अपने विधायक फंड से जो कार्य करवाई है। उसका विवरण देने के लिए शनिवार को इवनिंग लॉज स्थित अपने विधायक कार्यालय में एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और नगर निगम पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने अपने विधायक फंड से किए गए कार्य का विवरण देते हुए कहा कि सभी विधायकों को 1 साल में ₹60 लाख विधायक विकास फंड के रूप में दिया जाता है। यह दो फेज में होता है। पहले फेज में 30 लाख रुपया मिलता है। पहले कार्य पूरा होने के सर्टिफिकेट देने के बाद फिर 30 लाख रुपया मिलता है। अग्निमित्रा पाल ने कहा कि 3 दिसंबर 2021 को 74 सोलर लाइट लगाने के लिए उन्होंने ₹30 लाख का फंड अनुमोदन किया था। जो कार्य पूरा हो गया है। इन सोलर लाइटों को पंचायत इलाका में लगाया गया है। दूसरे फेज के 30 लाख रुपया के लिए वह अनुमोदन की है। इसके तहत 57 नंबर वार्ड के बोराचक में एक तलाब घाट का निर्माण किया जाएगा और 87 नंबर वार्ड में एक सामुदायिक भवन बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार जो सोलर लाइट लगाई गई है इसमें बैटरी चोरी होने का कोई डर नहीं है क्योंकि इस बार जिस कंपनी को दी गई है उसे 5 साल तक इस सोलर लाइट का मेंटेनेंस करने का दायित्व कंपनी को सौंप दिया गया है। उन्होंने नगर निगम के द्वारा विश्व बंगला गेट बनाए जाने के मुद्दे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आसनसोल को सजाया जाए इससे उनका कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन जहां कई वार्डों बिजली की व्यवस्था नहीं है, पानी की व्यवस्था नहीं है, सड़क की व्यवस्था नहीं है। पहले उस काम को किया जाना चाहिए। केंद्र सरकार के द्वारा घर घर जल पहुंचाने के लिए अमृत परियोजना आई उस परियोजना के लिए तृणमूल कांग्रेस के पार्षद 10 से ₹15 हजार ले कनेक्शन दे रहे हैं। अग्निमित्र पाल ने मुख्यमंत्री पर चुटकी लेते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस की जैसी मुखिया हैं। वैसा उनके शिष्य हैं। मालदा में जहां सात लोगों की मौत नदी में डूबने के कारण हो गई। ममता बनर्जी को वहां जाने की फुर्सत नहीं है। वह कर्निवाल में व्यस्त हैं। उन्हें केवल मेला और खेला दिखाई दे रहा है। राज्य की जनता की असुविधा उन्हें दिखाई नहीं पड़ रही। उन्होंने बालू ढुलाई पर भी प्रश्न खड़ा किया। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में कई ऐसे वार्ड हैं। यहां की उनसे अनुरोध किए हैं की दीदी बालू ढलाई बंद करवाइए इससे हम लोगों का सड़क की अवस्था काफी बदतर हो गई है। पीने की पानी भी नहीं है।आखिर यह किसके शह पर यह कार्य चल रहा है। रात के 10 बजे से सुबह 6 बजे तक हजारों बालू लदा ट्रक चल रहे हैं। जिसके कारण सड़क बदतर हो गई है। वहां के लोगों को विपद के परिस्थिति में अस्पताल पहुंचना भी नामुमकिन हो गया है। उन्होंने कहा कि तिराट, डामरा,रिवरसाइड की अवस्था काफी दयनीय है। मोमिनपुर कांड को लेकर भी उन्होंने पुलिस प्रशासन को घेरा। अग्निमित्र पाल ने कहा कि मोमिनपुर में जिस दिन घटना हुई। उस दिन पुलिस कहां थी।सीपी ने कहा कि सब शांति है। स्थिति नियंत्रण में है। जब स्थिति नियंत्रण में है, तो 4 दिनों तक वहां कर्फ्यू क्यों लगाई गई। भाजपा नेताओं को क्यों नहीं जाने दिया गया। इसकी उजागर अल्पसंख्यक समुदाय के हैं कुछ युवा सोशल मीडिया पर कर रहे हैं कि इस दंगा में किसका किसका हाथ था।उनका वे लोग नाम लिख कर बता रहे हैं कि इस दंगा में मंत्री फिरहाद हाकिम के दमाद और वार्ड पार्षद के भांजा का हाथ है। वहां एक सौ से अधिक बम विस्फोट किया गया। एक हिंदू का घर जलाया गया। कई दुकानों में तोड़फोड़ की गई। इसलिए भाजपा इस मामले में एनआईए जांच की मांग कर रही थी। यह मांग पूरी हो गई। इस मामले की जांच अब एनआईए करेगी। दूसरी मांग यह है कि जो लोग इस दंगे में प्रभावित हुए हैं। उनका सौ फिसदी मुआवजा राज्य सरकार दे। यह कार्य ममता बनर्जी को करनी है। लेकिन राज्य सरकार इस मामले को छुपाना चाहती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली