9 नवंबर को श्री महावीर व्यायाम समिति द्वारा आयोजित होगा कवि सम्मेलन






रांनीगंज-रानीगंज का आसपास के क्षेत्र में हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार एवं के लिए रानीगंज के श्री महावीर व्यायाम समिति द्वारा एक पहल की गई है. आगामी 9 नवंबर को श्री महावीर व्यायाम समिति प्रांगण में एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है,जिसका नाम काव्य कलश रखा गया है.इस कवि सम्मेलन की जानकारी बुधवार की सन्ध्या संस्था के सभागार में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर पत्रकारों को दी गयी . इस संवाददाता सम्मेलन में श्री महावीर व्यायाम समिति के अध्यक्ष शरत कानोडिया,काव्य कलश के संयोजक संजय झुनझुनवाला,श्री महावीर व्यायाम समिति के सचिव अंकुर केडिया, संयुक्त सचिव निकुंज झुनझुनवाला,कोषाध्यक्ष अभिषेक पोद्दार, संयुक्त कोषाध्यक्ष अनुज पारीक, कोऑर्डिनेटर रवि शर्मा, अर्पित मुरारका प्रमुख रूप से उपस्थित थे.इस मौके पर संजय झुनझुनवाला ने कहा पूरे देश से नामचीन कवि एवं कवित्रीयों को आमंत्रित किया गया है.इन कवियों में मध्य प्रदेश के कवि डॉ शशिकांत यादव कवि सम्मेलन का संचालन करेंगे,जबकि बनारस के डॉ अनिल चौबे अपने ठेठ बनारसी अंदाज में काव्य पाठ करेंगे ,वहीं जयपुर राजस्थान से अशोक चारण, इंदौर से काव्य कोकिला डॉ भुवन मोहिनी,अलीगढ़ उत्तर प्रदेश से देश की सर्वेश्रेष्ठ गीतकार मुमताज नसीम,हिंदी काव्य सम्मेलन के सम्राट दिल्ली के डॉ प्रवीण शुक्ल,हिंदी कवि सम्मेलन के उभरता सितारा दिल्ली के चिराग जैन कविताओं की प्रस्तुति करेंगे.उन्होंने बताया की रानीगंज में सैदेव से काव्य श्रेष्ठ कुल के कवियों का आगमन हुआ है,बीते 65 वर्ष पूर्व रानीगंज के बैद्यनाथ आयुर्वेद भंडार के चौबे जी प्रथम बार कवि सम्मेलन का आयोजन किये थे,जबकि श्री महावीर व्यायाम समिति बीते 6 वर्षो के बाद इस बिशाल कवि सम्मेलन आयोजित कर रही है. समिति के अध्यक्ष शरत कनोडिया ने बताया कि पिछले 3 सालों से संस्था इस तरह के कवि सम्मेलन आयोजित करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन कोरोना के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा था. इस साल जब की परिस्थितियां अनुकूल है तो इस तरह का एक आयोजन किया जा रहा है, जिससे हिंदी को और बढ़ावा मिल सके. उन्होंने बराकर से पानागढ़ तक के सभी हिंदीभाषी लोगों से 9 नवंबर को श्री महावीर व्यायाम समिति में आने और कवि सम्मेलन का आनंद उठाने का अनुरोध किया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर