राइजिंग आसनसोल द्वारा 450 छठ व्रती महिलाओं को प्रदान कि गयी साड़ी




 रानीगंज : सामाजिक संस्था राइजिंग आसनसोल के सहयोग से मंगलवार को जेके नगर की सामाजिक संस्था पहल के कार्यालय में छठ व्रत को लेकर 450 महिलाओं के बीच साड़ी वितरित किया गया. इस दौरान राइजिंग आसनसोल के प्रमुख आसनसोल के पूर्व मेयर सह भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी एवं मुख्य अतिथि के रूप में कोलकाता से आए हुए पूर्व सैनिक परिषद के पश्चिम बंगाल के सचिव कर्नल आरके श्रीवास्तव ने अपने हाथों से महिलाओं के बीच वस्त्र वितरित किए. इस दौरान कर्नल आरके श्रीवास्तव ने इस मौके पर बुलाने के लिए जितेंद्र तिवारी का धन्यवाद करते हुए कहा कि जितेंद्र तिवारी का फौजियों से काफी लगाव है इसलिए वह मुझे कोलकाता से इधर लेकर आए हैं कि इधर फौजियों के काफी परिवार रहते हैं. उनके लिए मैं कुछ कर पाऊं तो इसे बेहतर मौका मुझे नहीं मिलता इसलिए मैं यहां फौजियों के परिवार से लिए कुछ करने आया हूं. उनको अगर कोई समस्या हो तो उनके लिए जो हो सकेगा मैं करूंगा. इस दौरान जितेंद्र तिवारी ने आने वाले दीपावली काली पूजा एवं छठ के लिए जेके नगर वासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि जेके नगर वासियों से हमें इतना प्यार मिला है जो हम भूल नहीं सकते यहां पर मेरा नाम लिखे सिलावट को तोड़ दिया गया, परंतु जेके नगर वासियों के दिल में मेरे प्रति जो प्यार है उसे कैसे खत्म किया जा सकता है इनका प्यार है जो मुझे यहां खींच लाता है मुझे लोगों की सेवा करने से रोका जाता है. अगर प्रतिद्वंदिता करना है तो मैं आज 450 महिलाओं को वस्त्र वितरित कर रहा हूं तो मेरे विरोधियों को चाहिए कि वह 1500 लोगों को वस्त्र वितरित करें.मौके पर पूर्व सैनिक परिषद के पश्चिम बंगाल के सचिव कोलकाता के कर्नल आरके श्रीवास्तव, पहल संस्था के सचिव अभय उपाध्याय, माधव माजी, लक्ष्मण मंडल, शिवरतन प्रसाद गुप्ता, चुन्नू तिवारी, संजय यादव, राकेश माजी आदि उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात