42 चोरी किये गए मोबाइल सहित मोबाइल चोर पकड़ाए






 जामुड़िया-आसनसोल दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय के जामुड़िया थाना के श्रीपुर पुलिस फांडी ने अंतरराज्यीय मोबाइल तस्करी गिरोह के सरगना विक्की नोनिया (25) गिरफ्तार किया,एवं उसके पास से 42 एंड्राइड महंगे चोरी किये मोबाइल फोन जब्त किए.यह जानकारी मंगलवार को एसीपी सेंट्रल दो श्रीमंत बनर्जी ने श्रीपुर फांडी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया .

 इस संवाददाता सम्मेलन के दौरान श्रीपुर फाड़ी पुलिस के प्रभारी शेख रियाजुद्दीन , एएसआइ मुकुल मंडल , काजल शाहा, देवाशीश दुबे अभय माजी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

 एसीपी श्रीमंत बनर्जी ने बताया कि सोमवार की रात पुलिस को सूचना मिली और श्रीपुर चौकी के आईसी शेख रियाजुद्दीन के नेतृत्व में निघा मोड़ इलाके में छुपकर मोबाइल चोर का इंतज़ार करने लगे. पुलिस को सूचना मिली कि एक 25 वर्षीय युवक निघा एक कार में मोबाइल फोन की तस्करी करने आ रहा है .यह जानने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई, जैसे ही युवक कार से उतरा, पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर लिया. बाद में उसके पास से दो बैग में मोबाइल फोन के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया गया .ज्ञात हुआ है कि दोनों बैगों में ब्रांडेड कंपनी के 42 कीमती मोबाइल फोन थे, जिसे पुलिस ने इस औचक अभियान में जब्त कर लिया. गिरफ्तार युवक 25 वर्षीय बिक्की नोनिया है. वह निघा के इमली धोड़ा क्षेत्र में भाड़ा का घर में रहता है, उसके साथ एक युवक एवं एक छोटा बच्चा भी शामिल है ,जिसका पता भी पुलिस लगा रही है. श्री बनर्जी ने बताया कि उससे पूछताछ करने पर ही पुलिस को पता चला कि यह एक अंतरराज्यीय मोबाइल तस्करी गिरोह का काम है,जो लोगो के मेलों, खेल, बाजार और बस में भीड़ का फायदा उठाकर लोगों की जेब से कीमती मोबाइल चोरी कर लेते हैं. बाद में वह इन मोबाइलों को पड़ोसी राज्यों में उन लोगों को सस्ते दामो में सौंप देते हैं जो इन चोरी के मोबाइलों को खरीदते है. गिरफ्तार बिक्की नोनिया को आसनसोल जिला न्यायालय भेजा गया और पुलिस ने उसे आगे की पूछताछ के लिए 7 दिनों के लिए अपनी हिरासत में लिया. 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली