3 घंटा व्हाट्सएप बंद रहने से आम जनता परेशान



आसनसोल : वर्तमान समय में मोबाइल और सोशल मीडिया लोगों के जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है। यदि इस में कोई रुकावट आ गई तो, लगता है कि उनकी दुनिया ही रुक गई है। कुछ ऐसा ही स्थिति मंगलवार दोपहर को देखने मिली। जब व्हाट्सएप 12:45 से 2:45 बजे तक काम करना बंद कर दिया। पहले तो लोगों को समझ में नहीं आई कि क्या हुआ। क्योंकि लोग मैसेज भेज रहे थे। लेकिन मैसेज जा नहीं रहा था। बाद में उन्हें पता चला कि व्हाट्सएप का तकनीकी खराबी होने के कारण पूरे विश्व में व्हाट्सएप काम नहीं कर रहा है। लोग व्हाट्सएप के काम नहीं करने से काफी परेशान दिखे। कुछ लोगों ने बताया कि उन्हें जरूरी संदेश भेजना था। लेकिन संदेश जा नहीं रहा है। कई लोगों ने व्हाट्सएप जब काम करना बंद कर दिया, तो टेलीग्राम का सहारा लिया। वहीं कई लोगों ने ई-मेल के जरिए अपना संदेश भेजा। लेकिन उन्होंने कहा कि व्हाट्सएप जितना आसान है और यह सभी लोगों के पास है। उसका दूसरा विकल्प ठीक नहीं है। हालांकि व्हाट्सएप प्रबंधन ने खबर दिया कि व्हाट्सएप का तकनीकी खराबी के कारण कुछ वक्त के लिए रुकावट है। जल्द ही इसको ठीक कर ली जाएगी। हालांकि 3:00 बजे के बाद व्हाट्सएप पूरी तरह से ठीक हो गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार