श्री श्याम दीवाने द्वारा 200 बच्चो को चॉकलेट पटाखे एवं मिठाई प्रदान किये गए




जामुड़िया- जामुड़िया श्री श्याम दीवाने की ओर से अग्रसेन भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें श्री श्याम दीवाने की सदस्यों की ओर से क्षेत्र में रहने वाले जरूरत मंद 200 सौ बच्चों को दिपावली उपहार के तहत दीपक चॉकलेट ,पटाखे ,फुलझड़ी, मिठाई के साथ साथ कैंडल प्रदान किया गया. इस मौके पर जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र अधीन के बाउरी पाड़ा जामुड़िया बाजार, छह नम्बर आदिवासी समुदाय सहित अन्य मुहल्ले के बच्चों को दीपावली के अवसर पर मिठाई पटाखा सहित अन्य खाद्य पदार्थों का वितरण किया गया. इस दौरान बच्चों के चेहरे पर जिन्हें कभी घर से पटाखा फुलझड़ी नहीं मिलता है उन्हें आज ये सब सामग्री मिलने के कारण उनके चेहरे पर मुस्कान साफ दिखाई दे रहा था. इस कार्यक्रम में बारे में जानकारी देते हुए संस्था के एक सदस्य रोहित चौधरी ने कहा कि श्याम दीवाने की ओर से प्रति वर्ष ही दिपावली बच्चों के मुस्कान के साथ इस कार्यक्रम का आयोजन करती है ,जिसकी वजह से हमारी संस्था को एक विशेष खुशी का अनुभूति होता है. बच्चों के मुस्कान को देखकर मन प्रफुल्लित हो जाता है. इस मौके पर मोहित सतरोड़िया, अनुज मावण्डिया, हरीश चौधरी, आकाश डोकानिया, शुभम गुप्ता, पीयूष जिंदल,मयंक चौधरी, विनय मित्तल, कनक संथोलिया शुभम साहुवाला आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार