रेलवे के अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ लोगो का प्रदर्शन




चित्तरंजन-चित्तरंजन रेल प्रशासन द्वरा रेलवे भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ क्षेत्र में लम्बे समय से रह रहे लोगो ने मंगलवार चिरेका 3 नंबर गेट के सामने विरोध प्रदर्शन करते हुये रेलवे वाहनों को प्रवेश से रोक दिया। हालांकि प्रदर्शनकारियों द्वरा रेलवे की वाहनों को छोड़कर सभी जरूरी एंव यात्री वाहनों को प्रवेश करने दिया गया। बता दे कि रेलवे द्वरा रेलवे की जमीनों पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर रह रहे लोगो के घरों को हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के विरुद्ध चिरेका नगरी में अवैध रूप से रेलवे की जमीन पर घर बना कर रह रहे लोगो ने चिरेका 3 नम्बर गेट के सामने चित्तरंजन-आसनसोल मुख्य मार्ग पर विरोध कर पुर्नवास की मांग की। प्रदर्शनकारी का आरोप है कि क्षेत्र में वे 30 सालों से रह रहे है ऐसे में अचानक रेलवे उनके सर से छत छीन रहा है। गरीब परिवार कहा जायेंगे। हमें कम से कम पुर्नवास दिया जाये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता