धनबाद-झारखंड के धनबाद बैंक मोड़ स्थित मुथूट फाइनांस के कार्यालय में लूट की मंशा से घुसे लुटेरों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई. एक लुटेरे को पुलिस की गोली लगी , जिसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो पकड़े गए हैं. लुटेरों की संख्या 10 बताई जा रही है.मौके पर अफरातफरी की स्थिति मच गयी. दोनों ओर से फायरिंग की गयी. इस संबंध में एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में एक अपराधी मारा गया है. दो पकड़े गये ,और दो अपराधी आसपास कहीं छिपे हुए हैं, जिसकी तलाश की जा रही है. जाहिर है यदि दस की संख्या में लुटेरे थे तो पांच फरार होने में सफल रहे हैं. बता दे धनबाद के बैंकमोड़ गुरूद्वारा के निकट स्थित मुथूट फाइनेंस कार्यालय बैंकमोड़ थाना से महज डेढ़ सौ मीटर पर स्थित है. मंगलवार को कार्यालय के खुलते ही डकैत अंदर घुसे. मामले की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची. पुलिस को देखते ही अपराधी भागने के फिराक में जुट गये. इस दौरान पुलिस ने एक अपराधी को गोली मार दी. गोली लगते ही वह वहां गिर पड़ा. फायरिंग की आवाज सुन भारी संख्या में आसपास के लोग जमा हो गये. एक अपराधी के गिरने के साथ ही लुटेरों में अफरातफरी मच गई और तीन पकड़े गए.
पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी.
ज्ञात हो कि इसी वर्ष के फरवरी माह में पश्चिम बंगाल की पश्चिम बर्दवान जिला के रानीगंज स्तिथ एक स्वर्ण आभूषण विक्रेता के घर डकेतो का दल ने धावा बोला था,उनकी योजना भी उनके सोने की शोरूम को लूटने की थी,परन्तु पुलिस के मौके पर पहुँचने एवं पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में कई डकैत पकड़े गए थे.धनबाद पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस घटना में भी क्या उसी गिरोह का हाथ है.




0 टिप्पणियाँ