फंदे से लटका युवक का शव जेके नगर बेलियाबथान के अग्निवीणा पार्क से बरामद



रानीगंज : रानीगंज थाना के निमचा फांड़ी अंतर्गत जेके नगर बेलियाबथान के अग्निवीणा पार्क के एक पेड़ से गुरुवार की सुबह स्थानीय एक युवक का शव फंदे से लटका हुए पाए जाने से इलाके में हलचल मच गयी. गुरुवार प्रातः पार्क की ओर शौच के दौरान जाते हुए स्थानीय लोगों ने युवक के शव को पेड़ से लटकते हुआ देखा. इसके पश्चात निमचा फांड़ी को खबर दी गई. निमचा फांड़ी पुलिस ने मौके पर आकर शव को पेड़ से नीचे उतारा एवं कागजी कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. युवक की पहचान बेलियाबथान इंद्र कॉलोनी के निवासी रवि माझी (18) के रूप में हुई है.इस विषय में रवि माझी के पिता सोम माझी ने बताया कि रवि ठेका मजदूरी का काम करता था. घर में बहुत कम ही रहता था.ज्यादातर शराब पीकर इधर-उधर भटकता रहता था एवं काम मिलने पर काम करता था. रात को भी वह कहां था मुझे नहीं पता.स्थानीय लोगों के अनुसार उसने रात को भी शराब पी थी परंतु किस कारण से वह फांसी लगा ली यह समझ में नहीं आ रहा है.मालूम हो कि रवि की मां का वर्षों पहले देहांत हो गया था, उसके पिता सोम भी ठेका मजदूरी का कार्य करते हैं। परिवार में रवि सहित तीन भाई हैं, जिसमें रवि मझला है। उसकी मौत से इलाके में शोक की लहर है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता