चिरेका में स्वच्छता शपथ के साथ पखवाड़ा का शुभारंभ

स्वच्छता को आदत और दिनचर्या में शामिल कर भारत को स्वच्छ आदर्श देश बनाना है - महाप्रबंधक


 



चित्तरंजन-चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना (चिरेका) रेलनगरी में दिनांक 16 सितम्बर 2022 को स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ सतीश कुमार कश्यप, महाप्रबंधक चिरेका द्वारा कारखाना के स्वच्छता मंच से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। स्वच्छता पखवाड़ा के प्रथम दिन श्री सतीश कुमार कश्यप, महाप्रबंधक चिरेका ने प्रशासनिक भवन और कारखाना प्रांगण में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई। स्वच्छता मंच से अपने संबोधन में श्री कश्यप ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता संदेश में कहा कि हमें यह प्रण करना है कि ना गंदगी फैलायेंगे और ना फैलाने देंगे साथ ही उन्होंने कहां की स्वच्छता को आदत और अपनी दिनचर्या में शामिल कर हम भारत को आदर्श स्वच्छ देश के रूप में दुनियां के समक्ष पहचान दिला सकते है। स्वच्छता पर आधारित चिरेका सांस्कृतिक संगठन के सदस्यों एवं भारत स्काउट एंड गाइड जिला चित्तरंजन के स्वयंसेवको द्वारा बेहतरीन कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए. इस मौके पर विभागध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी और अन्य कर्मचारी गण उपस्थित थे. इसके अलावा अभियान के स्वच्छ वर्कशॉप अभियान के तहत कारख़ाना मुख्य शॉप, सेंट्रल पावर हाउस, स्टील फाउंडरी, ईएलएएयू दानकुनी, भंडार डिपो आदि प्रांगण एवं कार्यालय स्थलों पर साफ सफाई और सेनीटाईजेसन का काम किया गया। इस मौके पर संबंधित विभाग के अधिकारी गण और कर्मचारी गण उपस्थित थे। यह पखवाड़ा का आयोजन 02 अक्टूबर 2022 तक किया जाएगा। इस स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत विभिन्न दफ्तरों और स्थलों पर विविध स्वच्छता कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान