दुर्गापुरः 75 वा स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष पर गोपालपुर उत्तरपारा में डॉक्टर बी आर अंबेडकर हैंडीक्राफ्ट सोसायटी एवं जय मां काली संघ की ओर से हा डू डू खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमें विभिन्न जिलों से 24 टीम भाग लिया। इस खेल में पूर्व बर्दवान के साथ जमुआ का फाइनल मैच खेला गया जिसमें पूर्व बर्दवान बंनमाली ने जीता वही जमुआ को रनर्स टीम घोषित किया गया। इसके अलावा नो छात्र छात्राओं को स्कॉलरशिप दी गई 2 हजार रुपया करके। इसके साथ फुचका परिवार को कर्मश्री पुरस्कार के तहत 3 हजार करके 7 जन को दिया गया । इसके अलावा भी दिव्यांग को 32 ट्राई साइकिल एवं 11 सिलाई मशीन प्रदान की गई इस दौरान उपस्थित दुर्गापुर पूर्व के विधायक एवं हाल ही में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की कमान संभालने वाले दुर्गापुर पूर्व विधायक प्रदीप मजूमदार डॉक्टर बी आर अंबेडकर हैंडीक्राफ्ट सोसायटी के अध्यक्ष शंकरलाल अग्रवाल सचिव गौरंगो विश्वास पंचायत समिति के सदस्य देवदास बक्सी, पश्चिम बर्दवान युवा तृणमूल के सचिव रमेन मंडल न्यू मैटेलिक संजय कुमार झा सहित कार्यकर्ता मौजूद थे। हाउ टू डू खेल की शुरुआत मंत्री प्रदीप मजूमदार ने किया। प्रदीप मजूमदार ने बोलते हुए कहा कि हा डू डू खेल तो दिखाई नहीं पड़ता है यह बंद के कगार पर है मगर यहां आकर देखा की या खेल हो रही है ताकि हमें अच्छा लगा इसके साथ संस्था की तरफ से दिव्यांग बच्चों में ट्राई साइकिल तथा गरीब परिवार के लोगों को सिलाई मशीन आदि दी गई यह काफी सराहनीय है।

0 टिप्पणियाँ