पांडवेश्वर ---: पांडवेश्वर के बैद्यनाथपुर ग्राम पंचायत में पथ पुस्तकालय, पुराने वस्त्र दान कक्ष और महिला एवं बाल मित्र कक्ष का निर्माण किया गया.
बैद्यनाथपुर ग्राम पंचायत भवन प्रांगण में नवनिर्मित पथ पुस्तकालय और बाल मित्र कक्ष का उद्घाटन पांडवेश्वर विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती और पश्चिम बर्दवान जिले के ग्रामीण पंचायत विकास अधिकारी तमोजीत चक्रवर्ती ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस दौरान पांडवेश्वर पंचायत समिति के अध्यक्ष मदन बाउरी, पंचायत समिति की कार्यकारी निदेशक किरीटी मुखर्जी, बैद्यनाथपुर ग्राम पंचायत प्रमुख जोबा साहा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे.पुस्तकालय की लागत लगभग 61,000 रुपये और बाल मित्र कक्ष के लिए 44,000 रुपये और पुराने कपड़े दान कक्ष के लिए 62,000 रुपये की लागत आई . पांडवेश्वर विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने कहा कि पश्चिम बर्दवान जिले के लगभग 62 ग्राम पंचायतों में पथ पुस्तकालय इस तरह से बनाए गए हैं. उन्होंने कहा कि इस पथ पुस्तकालय से आम लोगों को बहुत लाभ होगा. माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सांस्कृतिक एवं संस्कृति पर हमेशा नजर रही है, इसलिए सरकार की यह योगदान बहुत महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा बैद्यनाथपुर ग्राम पंचायत में महिलाओं के लिए उपयोग और इस्तेमाल व विभिन्न नौकरियों करने आने वाली महिलाओं और उन्हें अपने बच्चों को खिलाने में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ा रहा था.इस लिए महिला और बाल मित्र कक्ष बनाने की योजना लागू की गई है.

0 टिप्पणियाँ