Slide 1 Slide 2 Slide 3

पुरानी और जर्जर इमारतों के मरम्मत हेतु नगर निगम के मेयर को पूर्व पार्षद आरिज जलेश ने लिखा पत्र




रानीगंज --- रानीगंज स्थित कई मकानों की जर्जर अवस्था को देखते हुए रानीगंज के पूर्व पार्षद आरिज जलेश ने नगर निगम के मेयर को पत्र लिखकर फिर से एक बार सूचित करते हए इस दशा में आवश्यक कदम उठाने का आवेदन किया. उनका कहना है कि रानीगंज शहर में अनेकों ऐसे पुरानी इमारत है, जो जर्जर अवस्था में है और किसी भी वक्त जर्जर इमारत धंस सकती है.उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जैसे पिछले वर्ष तिलक रोड में गनेड़ीवाला परिवार के एक इमारत धंसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, और उस पूरे घटनाक्रम को लेकर रानीगंज में शहर काफी उत्तेजना फैल गयी थी.

श्री जलेस ने कहा कि नगर निगम के रानीगंज बोरो की ओर से वर्षों पुरानी इमारतों को लेकर चिन्हित भी किया गया था,यहां तक कि मालिकों को नोटिस भी जारी की गई थी,लेकिन उसपर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, जबकि आज कोलकाता म्युनिसिपल कॉरपोरेशन की ओर से पुराने मकान मालिकों को नोटिस जारी की जा रही है,साथ ही साथ उसमें रहने वालों को उसका अन्य स्थानों पर पोजीशन भी दिया जा रहा है,कि इस प्लॉट में जब नई इमारत का निर्माण हो तो उन्हें वहां जगह जरूर मिले. उसी प्रकार आसनसोल नगर निगम में भी नोटिस दी जानी चाहिए,परंतु यहां इस प्रकार का कोई नोटिस जारी नहीं किया गया.उनका कहना है कि बारिश का महीना है, और लगातार बारिश हो रही है.ऐसे जर्जर मकानों पर खतरा मंडरा रहा है, इन सभी मुद्दों पर विचार कर इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कई पुराने इमारतों की तस्वीर भी निगम को भेज दी है,जिसमें तिलक रोड , मारवाड़ी पट्टी, एनएसबी रोड और रानीगंज बाज़ार में स्थित कई मकानों को उल्लेखित किया गया हैं, और उन सभी मकानों को लेकर जल्दी से जल्दी कार्यवाही हो.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त