बांकुड़ा-बांकुड़ा ब्लड बैंक में रक्त की किल्लत को दूर करने तथा थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के निकट रक्त की व्यवस्था करने के उद्देश्य से मां फाउंडेशन बांकुड़ा एवं दी यूनाइटेड हैप्पी क्लब पाठ पूर्व के संयुक्त प्रयास से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया .शिविर का उद्घाटन बांकुड़ा नगरपालिका के वाइस चेयरमैन हीरा लाल चट्टराज द्वारा किया गया .शिविर में रक्त दाताओं का उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य मौके पर उपस्थित बरजोड़ा विधायक आलोक मुखर्जी बांकुड़ा के पूर्व विधायक श्रीमती संपा दरिपा , मां फाउंडेशन के अध्यक्ष अरूप मुसीब , फाउंडेशन के सदस्य देवाशीष प्रमाणिक विशिष्ट समाजसेवी कार्तिक माल, पार्षद वंदना लोहार समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहे .इस बारे में मां फाउंडेशन की तरफ से अध्यक्ष श्री मूसीब ने बताया कि शिविर में 70 लोगों ने रक्तदान किया जिसमें महिलाओं की भूमिका सराहनीय रही. 9 महिलाओ ने रक्तदान किया. महिलाओं ने ही पहले रक्तदान करके कार्यक्रम को आगे बढ़ाया. मां फाउंडेशन की तरफ से समय-समय पर विभिन्न जगहों पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है जिससे ब्लड बैंक में रक्त की किल्लत दूर हो सके.

0 टिप्पणियाँ