वार्ड उपचुनाव में तृणमूल की जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को हरा गुलाल लगाकर दी बधाइयां




वार्ड उपचुनाव में मेयर विधान उपाध्याय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी माकपा सुभाशीष मंडल को 5477 वोटों से हराया


आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के 6 वार्ड उपचुनाव में टीएमसी प्रत्याशी मेयर विधान उपाध्याय अपने निकटतम प्रतिद्वंदी माकपा के सुभाशीष मंडल को 5477 मतों से पराजित किया। भाजपा तीसरी और कांग्रेस चौथे स्थान पर रही। सातवें फाइनल राउंड में टीएमसी को 6683,माकपा को 1206,भाजपा को 485 और कांग्रेस को 83 वोट मिले। गौरतलब है कि टीएमसी पार्षद संजय कुमार बनर्जी को इस्तीफा देने के बाद 6 नंबर वार्ड का सीट रिक्त था। इसको लेकर उपचुनाव कराई गई। इस उपचुनाव के लिए 21अगस्त को मतदान करवाया गया था।यहां कुल मतदाताओं की संख्या 10006 है। जबकि मतदान के दौरान 82.64% वोट पड़े। जिसकी मतगणना 24 अगस्त यानी बुधवार की सुबह 8:00 बजे आसनसोल महकमा शासक कार्यालय परिसर में हुई क्योंकि मतदान के बाद 14 बूथों के ईवीएम मशीन को सदर महकमा शासक कार्यालय के स्ट्रांग रूम में रखा गया था। सुबह आठ बजे चार दलों के चुनाव एजेंटों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम खोला गया। फिर निर्दिष्ट तालिका लाकर गणना शुरू हुई। प्रथम दौर से ही टीएमसी को बढ़त मिली।

प्रथम राउंड में टीएमसी को 812, सीपीएम को 80,भाजपा को 78,कांग्रेस को 17,द्वितीय राउंड में टीएमसी को 1533 सीपीएम को 331,भाजपा को 124 कांग्रेस को 20, तीसरे राउंड में टीएमसी को 2640 ,माकपा को 402,भाजपा को 130 और कांग्रेस को 32,चौथे राउंड में टीएमसी को 4099,माकपा को 541,भाजपा को 167 कांग्रेस को 39,पांचवे राउंड में टीएमसी को 4609,माकपा को 739,भाजपा को 224 और कांग्रेस को 50,छठे राउंड में टीएमसी को 5558 सीपीएम को 1036 भाजपा को 353 कांग्रेस को 67 और सातवें राउंड में टीएमसी को 6683 सीपीएम को 1206 भाजपा को 485 और कांग्रेस को केवल 83 वोट मिले। इस प्रकार टीएमसी प्रथम राउंड से ही अपनी बढ़त को मजबूती से बनाए रखा। 

टीएमसी ने 6 नंबर वार्ड में अपनी पकड़ बरकरार रखी है। टीएमसी उम्मीदवार मेयर विधान उपाध्याय 6683 वोट लाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी माकपा के शुभाशीष मंडल को 5477 वोटों से हराया। इस वर्ष फरवरी माह में हुए नगर निगम चुनाव में 6 नंबर वार्ड से टीएमसी के उम्मीदवार संजय कुमार बनर्जी ने कुल 6384 वोट लाये थे। वे 5220 मतों से विजई हुए थे। 6 माह के अंतराल में टीएमसी का मत प्रतिशत बढ़ा है।हालांकि पिछले बार कुल 7899 वोट पड़े थे। लेकिन उपचुनाव में 82.64% वोट पड़े हैं। मतदाताओं की कुल संख्या 10006 है। नगर निगम चुनाव में टीएमसी के संजय कुमार बनर्जी को 6384 दिलीप बाउरी को 1164 और सुदान रूईदास को 451 वोट मिले थे। जबकि इस बार 4 उम्मीदवार खड़े थे। जिसमें विधान उपाध्याय को 6683,भाजपा के श्रीदीप चक्रवर्ती को 485,भाजपा के सुभाशीष मंडल को 1206 और कांग्रेस के सोमनाथ चटर्जी को 83 वोट से संतोष करना पड़ा। इस चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को महज 299 वोटों की बढ़त मिली है।हालांकि आम चुनाव से उपचुनाव में मतदान का प्रतिशत ज्यादा रहा है।

आसनसोल : जैसे ही तृणमूल कार्यकर्ताओं ने विधान उपाध्याय के भारी मतों से विजयी होने की खबर सुनी। वैसे ही तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। जमुड़िया, आसनसोल बराबनी सभी जगह से टीएमसी कार्यकर्ता कोर्ट परिसर पहुंच गए। एक दूसरे को हरा गुलाल लगाकर बधाइयां दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी अभिषेक बनर्जी जिंदाबाद का भी नारा लगाया। इस मौके पर उप मेयर वसीम उल हक, विभिन्न वार्डों के पार्षद एवं कई अन्य तृणमूल नेता भी उपस्थित थे। इस दौरान वसीम उल हक ने कहा कि यह जीत प्रत्याशित थी। वहीं जितने के बाद विधान उपाध्याय ने कहा कि यह जीत विकास की जीत है, यह जीत मां माटी मानुष की जीत है, यह जीत ममता बनर्जी की जीत है। इस दौरान निर्वाचन अधिकारी ने विधान उपाध्याय को विजयी घोषित करते हुए उन्हें जीत का प्रमाण पत्र दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात