केबल चोरी के मामले में अमित बाउरी को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा घटना का पुनर्निर्माण कराया




रानीगंज- : ईसीएल के सातग्राम एरिया अंतर्गत रोटी बाटी कोलियरी के दो नंबर बालू बैंकर के निकट से ईसीएल का तांबा केबल की चोरी 11 अगस्त की रात हुई थी. इसके बाद रोटीबाटी कोलियरी प्रबंधक ने निमचा फांड़ी में मामला दर्ज कराया था. इसके बाद निमचा फांड़ी प्रभारी रंजीत विश्वास के नेतृत्व में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 24 अगस्त को अमित बाउरी नामक एक युवक को गिरफ्तार किया. जिसे 25 अगस्त को आसनसोल कोर्ट में पेश कर 5 दिनों की रिमांड ली गई थी.रिमांड अवधि में पूछताछ के बाद अमित बाउरी ने बताया कि चार युवक मिलकर केबल की चोरी की घटना को अंजाम दिए थे, जिसमें से तीन फरार हो गये.अमित बाउरी के निशानदेही पर पुलिस ने रोटी बाटी जंगल से ईसीएल का चोरी गया तांबा केबल बरामद किया. घटना को लेकर पुलिस ने सोमवार को अमित बाउरी को लेकर चोरी की घटना का पुनर्निर्माण किया. मालूम हो कि नीमचा फाड़ि प्रभारी रंजीत विश्वास को आए हुए कुछ ही दिन हुए हैं उनके नेतृत्व में लगातार कई मामलों के पर्दाफाश हुए हैं तथा अपराध पर लगाम लगा है.फांड़ी प्रभारी के कार्य कुशलता को इलाके के लोग प्रशंसा कर रहे हैं.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता