मुर्गाथोल ग्राम रक्षा कमिटी ने नीमचा कोलियरी प्रबंधक को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा




 रानीगंज-ईसीएल के सातग्राम एरिया अंतर्गत नीमचा कोलियरी, मुर्गाथोल ग्राम रक्षा कमिटी के बैनर तले रविवार को गांव के निवासियों ने नीमचा कोलियरी के एजेंट कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. इस विरोध प्रदर्शन में स्थानीय टीएमसी नेता अर्जुन सिंह,शिबू यादव,ग्राम रक्षा कमिटी के अध्यक्ष राम कुमार सिंह,सचिव धीरेन हेम्ब्रम,परवेज खान,संतोष कुमार,सुबोध बाउरी,राकेश भुई के नेतृत्व में ग्रामवासियों ने कोलियरी के प्रबंधक राधा गोविंद कर को ज्ञापन सौंपा. इन मांगों के तहत अर्जुन सिंह ने बताया कि ईसीएल प्रबंधन द्वारा जगह -जगह बिजली कटौती का नोटिस जारी किया गया है ,वहीं स्थानीय चुना भट्टी क्षेत्र के निवासियों को मौखिक रूप से यहां से चले जाने का आदेश दिया गया है. ईसीएल प्रबंधन यहां कोलियरी चालू करने के पूर्व इन सभी क्षेत्रों के बेरोजगार युवकों को रोजगार उपलब्ध कराये जाने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक इन क्षेत्रों के निवासियों को कोई रोजगार उपलब्ध नहीं कराया गया. बार-बार आंदोलन करने के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला. इसलिए रोजगार के मुद्दे पर ईसीएल प्रबंधन को तुरंत निर्णय लिया जाना चाहिए. लंबे समय से यहां रह रहे निवासियों को क्षेत्र से बेदखली की बात की जा रही है,सर्वे की जा रही है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं कि जाएगी.इसके अलावा अन्य मांगों में इलाके की साफ -सफाई,सीएसआर के तहत विकास कार्य किया जाना,निकासी की व्यवस्था ठीक करना. इन मांग के साथ उन्होंने कोलियरी के प्रबंधक को मांग पत्र सौंपा. इस संदर्भ में प्रबंधक राधा गोविंद कर ने कहा कि उनकी मांगें जायज हैं. उन्होंने ग्रामवासियों को हटाये जाने ,तथा बिजली काटने की नोटिस के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं होने की बात कहा. अगर प्रबंधन द्वारा ऐसा कोई कदम उठाया गया तो उसके पहले ग्रामवासियों के साथ बैठक की जाएगी. प्रदर्शनकारियों ने कहा की क्षेत्र में रहने वाले निवासियों को किसी भी परिस्थिति में ईसीएल द्वारा स्थानांतरित नहीं किया जा सकता है, अगर ईसीएल प्रबंधन कोई अधिकारी कदम उठाते हैं तो वह लोग बृहत्तर आंदोलन करने से भी नहीं हिचकिचाएंगे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता