स्वतंत्रता दिवस पर सालानपुर पुलिस का एजसीएल वृद्धाश्रम में विशेष कार्यक्रम



सालानपुर(राहुल तिवारी की रिपोर्ट)-

देश के 76वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर सोमवार सालानपुर थाना एंव रूपनारायणपुर पुलिस ने हिंदुस्तान केबल्स स्तिथ वृद्धाश्रम के रहने वाले बुजुर्गों के लिये यादगार बना दिया। सालानपुर थाना एंव रूपनारायणपुर फाड़ी पुलिस ने संयुक्त रूप रूपनारायणपुर हिन्दुस्थान केबल्स पुर्नवासन समिति संचालित वृद्धाश्रम में जाकर आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के साथ साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया एंव पुलिस ने नए वस्त्रों दिये, साथ ही पुलिस ने पूरे दिन भर की भोजन व्यवस्था की । स्वतंत्रता दिवस पर सालानपुर थाना प्रभारी अमित कुमार हाटी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। 

वही कार्यक्रम में बाराबनी के युवा तृणमूल कांग्रेस नेता मुकुल उपाध्याय, रूपनारायणपुर फाड़ी प्रभारी मनोजित धारा, एएसआई रंजीत सरकार इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित थे। हिंदुस्तान केबल्स पुनर्वास समिति सचिव एंव बृद्धाश्रम के संचालक सुभाष महाजन ने कहा कि आज इस वृद्धाश्रम के निवासी बहुत खुश हैं, क्योंकि पुलिस की इस पहल से सही मायने में उनका दिल जीत लिया है, पुलिस की इस पहल को बृद्धाश्रम के निवासी कभी नहीं भूलेंगे साथ ही इसके लिये सालानपुर थाना एंव रूपनारायणपुर फाड़ी पुलिस को धन्यवाद करता हूँ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त