बांकुड़ा-(प्रणव बैरागी की रिपोर्ट) गुरुवार की सुबह बांकुडा शहर से संलग्न नंदीग्राम के द्वारकेस्वर नदी घाट पर स्नान करने गए दोस्तों में से एक की डूबने से मौत हो गई, जिसकी शिनाख्त सुभजीत बनर्जी (18) के रूप में हुई है जो कि पांचबागा इलाके का बाशिंदा है. बांकुडा बंगा विद्यालय का 12वीं का छात्र है. दोस्तों में से एक ने बताया कि हम तीन दोस्त नदी में स्नान करने निकले थे .मैं नदी में उतरा था और नदी में गहराई देख कर मैं जल्दी से ऊपर आ गया, लेकिन शुभाजीत को मना किया गया था, लेकिन फिर वह नदी में उतर कर आगे चला गया बाद में उसको नहीं देख पाए हम सोचे कि वह मजाक कर रहा है, और बहुत देर तक नहीं आने पर डर गए. बाद में स्थानीय लोगों को सूचना दी .बाद में बांकुड़ा पुलिस को खबर देने के बाद जांच पड़ताल खोज अभियान शुरू किया गया कुछ घंटे के बाद छात्र का शव नदी से बरामद किया गया .पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु बाकुड़ा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया.

0 टिप्पणियाँ