बुदबुद में सड़क दुर्घटना में दो व्यवसायियों की मौत दो की हालत चिंताजनक

  • सभी पानागढ़ कबाड़ी मार्केट के थे व्यवसाई 
  • खड़कपुर से लौट रहे थे पानागढ़
  • दो रिश्ते में मामा भांजा थे







दुर्गापुर ़. बुदबुद थाना इलाके के बाईपास पर रविवार प्रातः पानागढ़ लौट रही एक बोलेरो कार को अन्य एक वाहन ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी की उक्त बोलेरो कार में सवार दो व्यवसायियों की मौके वारदात पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो लोगों को पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाल कर उन्हें दुर्गापुर महकमा अस्पताल पहुंचाया. बताया जाता है कि यहां एक घायल का ब्रेन डेथ होने पर उसे राजबांध स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है. एक का इलाज दुर्गापुर महकमा अस्पताल में चल रहा है. उसकी भी हालत चिंताजनक बताई जा रही है .घटना की सूचना के बाद समूचे पानागढ़ बाजार के कबाड़ी पट्टी के व्यवसायियों में शोक पसर गया है. घटना की सूचना के बाद अस्पताल में भारी संख्या में व्यवसायी संगठन के लोग पहुंच गए हैं. पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल कर रही है .क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटा दिया गया है. कांकसा एसीपी सुमन कुमार जायसवाल ने बताया है मौके वारदात पर मारे गए दो व्यवसायियों के नाम दिनेश यादव (38) तथा सतेंद्र यादव उर्फ मोहित (28) है. जबकि इंद्रजीत चौरसिया उर्फ गुड्डू का ब्रेन डेथ कर गया है. उसे राज बांध के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है. वहीं संतोष राम की हालत गंभीर बताई जा रही है .पुलिस ने बताया कि संतोष बोलेरो कार चला रहा था .यह सभी लोग पानागढ़ कबाड़ी पट्टी मार्केट के व्यवसाई है. प्रातः ये लोग बोलेरो कार से खड़कपुर पुराना वाहन खरीदारी करने गए थे. आज भोर में WB 44C/9603 बोलेरो कार से पानागढ़ अपने घर लौट रहे थे.लेकिन घर से कुछ ही दूरी पर बुदबुद थाना के खाजा बाबा पेट्रोल पंप के पास दो नंबर हाईवे पर आज प्रातः 4 :10 पर भीषण दुर्घटना हो गई. इस दुर्घटना की सूचना के बाद से पानागढ़ कबाड़ी मार्केट में मातम पसर गया है .पुलिस मामले को लेकर तहकीकात कर रही है. परिवार तथा विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिनेश और मोहित रिश्ते में मामा भांजा थे. बताया जाता है की करीब दो वर्ष पूर्व ही दिनेश का विवाह हुआ था. दिनेश की पत्नी आठ माह के पेट से है.इस ह्रदय विदारक दुर्घटना के बाद से परिवार और पड़ोसीयो में भी शोक है. पुलिस ने दो मृत देह को पोस्टमार्डम हेतु दुर्गापुर महकमा अस्पताल भेज दिया है. क्षति ग्रस्त बोलेरो कार को पुलिस उद्धार कर थाना ले गई है. वही घातक अन्य वाहनों को भी जब्त किया गाया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता