बाउरी समाज द्वारा जामुड़िया बीडीओ के विरुद्ध नारेबाजी की गयी.




जामुड़िया: जामुड़िया ब्लाक दो में शुक्रवार को बाउरी समाज की तरफ से जामुड़िया के बहादुरपुर स्तिथ बीडीओ कार्यालय के सामने जामुड़िया बीडीओ के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए हाय हाय के नारे लगाए गये. इससे पहले बहादुरपुर मोड़ के निकट जामुड़िया से हरिपुर जाने वाले मुख्य सड़क चाकदोला मार्ग पर तकरीबन 45 मिनट तक पथावरोध किया गया, पुलिस की तरफ से इनको समझाया गया तो प्रदर्शनकारी वहां से हट कर बीडीओ दफ़्तर के गेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया. इसके बाद उन्होंने बीडीओ से मुलाकात की और अपनी समस्याओं को लेकर उनसे चर्चा की .भेंट के पश्चात बाउरी समाज के राज्य सभापति सुमंतो बाउरी ने बताया कि आज बीडियो के साथ उनकी बहुत ही सार्थक बातचीत हुई ,जबकि पिछले 8 अगस्त को बाउरी समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने बीडियो से जब 10 सूत्री मांगो को लेकर मुलाकात की गयी थी , उस दिन बीडियो ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था. उस दुर्व्यवहार के खिलाफ ही आज यह विरोध रैली निकाली गई थी और बीडीओ से मुलाकात कर उस दिन के दुर्व्यवहार की शिकायत की गयी. श्री बाउरी ने इस बात पर खुशी जताई कि आज उनसे काफी उचित तरीके से बात की और उनकी बातों को गौर से सुना और उनकी समस्याओं के जल्द से जल्द समाधान का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि आज वीडियो के साथ जिस माहौल में बात हुई वो काफी सकारात्मक रही . इसके साथ ही उस दिन जब बाउरी समाज का प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने आया था ,तब बीडियो के सोने के प्रश्न के वीडियो वायरल को लेकर कहा कि हाल ही में उनका एक ऑपरेशन हुआ है और वह काफी बीमार चल रहे हैं, उस बीमारी के कारण हो सकता है वह कुछ देर के लिए झपकी ले रहे हो.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त