पश्चिम बंगाल बाउरी समाज कल्याण समिति का सम्मेलन



 जामुड़िया-जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक दो स्थित पश्चिम बंगाल बाऊरी समाज कल्याण समिति की ओर से खास केंदा हाल में एक सम्मेलन का आयोजन किया गया, जहां बाऊरी समाज के प्रतिनिधियों ने अपने समाज को विकास कर लोगों को मूल स्रोत में वापस लाया जाए इस पर चिंतन किया . यहां डॉ हेमंत बाऊरी, मनोज बाऊरी, डॉ प्रदीप बाउरी सहित पश्चिम बंगाल बाऊरी समाज कल्याण समिति के सभी सदस्य गण उपस्थित थे . इस संदर्भ में पश्चिम बंगाल बाऊरी समाज कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि आज के सम्मेलन के दौरान उन्होंने यह मांग रखी कि खाद्य और आवास यह किसी भी इंसान की मूल जरूरत है ,बाउरी समाज के लोग पूरा दिन खाद्य के लिए मेहनत करते रहते हैं ऐसे में वह अपने जीवन में विकास के लिए सोच भी नहीं पाते .उन्होंने सम्मेलन के दौरान सरकार से मांग रखी की संविधान में बाउरी समाज के लिए खाद्य और आवास को मौलिक अधिकार के रूप में स्थान दिया जाए . सम्मेलन की शुरुआत जामुड़िया चिचुरिया मोड़ के टैक्सी स्टैंड से खास केंदा हाॅल तक एक रैली निकाली गई. उसके उपरांत यहां आकर संविधान रचयिता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया.  

संगठन के डॉ हेमंत बाउरी ने बताया कि जामुड़िया ब्लॉक एक में इससे पहले ऐसा ही एक सम्मेलन हुआ था और उनका संगठन पूरे देश में फैला हुआ है. अन्य राज्यों में भी इस तरह के सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है वह लोग बहुत जल्द दिल्ली जाने वाले हैं. वहां राष्ट्रपति से मिलकर बाउरी समाज को ट्राइबल का दर्जा दिए जाने की मांग करेंगे .उन्होंने कहा कि बाउरी समाज के लोग ट्राइबल है.उन्होंने बताया कि उनका संगठन पूरी तरह से गैर राजनीतिक है, वह सिर्फ इतना चाहते हैं कि बाउरी समाज के लोगों को आदिवासी का दर्जा दिया जाए और इसके लिए वह राष्ट्रपति से भी मिलकर गुहार लगाएंगे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात