तृणमूल हिंदी प्रकोष्ठ की सांगठनिक सभा रानीगंज एवं दुर्गापुर में आयोजित




रानीगंज : तृणमूल हिंदी प्रकोष्ठ की ओर से रानीगंज के लक्ष्मी वाटिका परिसर में एवं दुर्गापुर सिटी सेंटर के छोटा सृजनी हॉल में एक सांगठनिक सभा आयोजित की गई. सभा में मुख्य वक्ता के रूप में तृणमूल हिंदी प्रकोष्ठ के राज्य अध्यक्ष सह विधायक विवेक गुप्ता उपस्थित हुए. इसके आलावे तृणमूल हिंदी प्रकोष्ठ के राज्य उपाध्यक्ष सह पश्चिम बंगाल हिंदी अकादमी के राज्य सदस्य मनोज यादव, अशोक ओझा, सीताराम रॉय, उदीप सिंह, दयाशंकर रॉय, माधवेंद्र रॉय प्रकोष्ठ अध्यक्ष पूर्व बर्दवान, पार्षद रूपेश यादव उपस्थित थे. सभा का संचालन सदन कुमार सिंह ने किया. सभा में विवेक गुप्ता ने हिंदी की उपयोगिता को बताते हुए सभी को एकजुट होकर हिंदी के विकास मैं आगे आने को कहा साथ ही उन्होंने हिंदी भाषियों को हो रही समस्याओं कि निदान करने को कहा. इस दौरान उन्होंने हिंदी भाषियों के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा किए गए कार्यों को बताया.उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में जो भी हिंदी भाषी रह रहे हैं, जब उन्होंने यहां का राशन कार्ड एवं वोटर कार्ड बना लिया है तो वह यहां के स्थाई निवासी हो गए हैं .हिंदी भाषी यहां दूध में मिलाए जाने वाले चीनी के समान बताया. उन्होंने कहा कि वह तृणमूल को वोट दे या ना दे मुख्यमंत्री सभी के लिए सरकारी सुविधाएं दे रही हैं .उन्होंने राज्य में दुआरे सरकार के विषय में कहा कि पश्चिम बंगाल में सरकारी सुविधाओं को लेकर घर के पास सरकार आ रही है एवं सुविधाएं दे रही हैं ऐसा किसी भी राज्य में या किसी भी देश में नहीं है दुआरे सरकार को बहुत जल्द कोई बड़ा पुरस्कार जरूर मिलेगा . सभा के पश्चात श्री गुप्ता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हिंदी प्रकोष्ठ द्वारा होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी. इस उन्होंने बताया कि आने वाली 15 सितंबर को रविंद्र भवन में एक वर्तनी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी तथा 18 सितंबर को हिंदी दिवस का वार्षिक कार्यक्रम दुर्गापुर के सृजनी सभागार में आयोजित किया जाएगा .उसके पहले राष्ट्रीय हिंदी नाट्य उत्सव दिनांक 23 से 25 अगस्त को आसनसोल के रविंद्र भवन में आयोजित किया जाएगा जिसमें प्रतिदिन संध्या 6 बजे से 7:30 तक एक नाटक का मंचन किया जाएगा. नाटक मंडली हिमाचल प्रदेश दिल्ली एवं कोलकाता से विशेष रूप से आएगी.इस कार्यक्रम में सभी लोग हिस्सा ले पाएंगे.उन्होंने राज्य सरकार के प्रकल्प स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के दिशा में बैंकों द्वारा आनाकानी एवं स्वास्थ्य साथी के दिशा में अस्पतालों द्वारा सुविधा न दिए जाने पर राज्य सरकार द्वारा कार्यवाही करने की बात भी कहा.

इस अवसर पर वार्ड पार्षद अख्तरी खातून,श्यामा उपाध्याय सहित अन्य तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात