आजादी के अमृत महोत्सव के तहत, भाजयुमो द्वारा भारतीय तिरंगा लोगों के बीच वितरित किया गया



रानीगंज-आसनसोल जिला भाजपा युवा मोर्चा के सचिव अभिक कुमार मंडल ने स्वतंत्रता दिवस को लेकर के लोगों को जागरूक किया. अभिक मण्डल ने कहा कि इसी क्रम में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से रानीगंज के पोस्ट ऑफिस से भारतीय ध्वजा को रानीगंज स्टेशन इलाके में राह चलते लोगों के बीच वितरित किया गया. इस वर्ष हमारे देश के स्वाधीनता का 75 वां दिवस है इस 75 वें दिवस को हम काफी हर्ष उल्लास और अलग तरीके से मना रहे हैं. आजादी का अमृत महोत्सव के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर सभी को मिलकर के 13 अगस्त से 15 अगस्त तक *हर घर तिरंगा* अभियान के तहत कार्यक्रम को सफल बनाना हैं. समस्त भारतवासियों के घर पर हमारा तिरंगा लहराना है. इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से आसनसोल जिला भाजपा युवा मोर्चा सचिव अभिक कुमार मंडल, देवाशीष केवड़ा, शतद्रु साधु, सागर घुरुई, भास्कर टांग, और अभिजीत मंडल उपस्थित रहे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त