Slide 1 Slide 2 Slide 3

चड़ाम चड़ाम करने वाले आज जेल जाकर भड़ाम भड़ाम हो रहे हैं-हेमन्त प्रभाकर



 रांनीगंज-शुक्रवार की सन्ध्या रांनीगंज के बल्लभपुर अंचल के वामपंथी समर्थकों ने भी राज्य भर में तृणमूल नेताओं और मंत्रियों की गिरफ्तारी के खुशी में जुलश और सभा किया. लाल झंडों, पोस्टरों के साथ यह रैली राबिन सेन स्मृति भवन से साहेबगंज चौराहे होते हुए बेलुनिया गांव पहुंचा और पेपर मिल गेट पर समाप्त हुआ. जुलूस में 'चोर, धरो जेल भरो,तृणमूल में हर कोई चोर है.इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बांटे नकुलदाना एवं गुड़ बताशा. रैली को संबोधित करते हुए सीटू नेता हेमंत प्रभाकर ने कहा कि जो अनुब्रता मंडल चड़ाम चड़ाम करते थे वह आज जेल में जाकर भड़ाम भड़ाम हो रहे हैं,कोई देखने वाला नहीं है.वह कहते थे कि 5 मिनट में सीपीएम को खत्म कर देंगे , आज जेल के बाहर 5 मिनट की हवा खाने के लिए तरस रहे हैं. उन्होंने कहा की यह कार्रवाई सिर्फ टीएमसी के नेताओं पर भी नहीं बल्कि भाजपा के मुकुल राय और शुभेंदु अधिकारी जैसे नेता जो टीएमसी से भाजपा में आकर वाशिंग मशीन की तरह साफ हो जा रहे हैं ,उन पर भी ईडी, सीबीआई की कार्रवाई होनी चाहिए. रानीगंज एरिया कमेटी के सचिव सुप्रियो राय ने कहा की पार्थो चटर्जी एवं अनुमंडल जैसे व्यक्तित्व तो टीएमसी में चुना पोठी छोटी मछली की तरह है ,असली आरोपी तो कालीघाट में है. पीसी एवं भाईपो को भी ईडी और सीबीआई गिरफ्तार करनी होगी तभी पूरी सच्चाई सामने आएगी. रैली में मजदूर नेता दिब्येंदु मुखर्जी, कमलाकांत पाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त