शिक्षक नियुक्ति घोटाले को लेकर पर्दाफाश होने तक पूरे महीने भाजपा करेगी प्रदर्शन




आसनसोल : शिक्षक नियुक्ति में हुए भ्रष्टाचार को लेकर भारतीय जनता पार्टी तृणमूल कांग्रेस सरकार पर पूरी तरह से हमलावार हो चुकी है। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरे अगस्त महीने में आंदोलन करने के लिए क्रम सूची बनाई है। इस क्रम सूची को जानकारी देने के लिए बुधवार को जिला भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आसनसोल भाजपा जिला कार्यालय में एक प्रेस वार्ता की गई। जिसमें आसनसोल जिला भाजपा के अध्यक्ष दिलीप दे, दुर्गापुर पश्चिम के विधायक लखन घुरूई, कुल्टी के विधायक डॉ अजय कुमार पोद्दार, प्रदेश नेता कृष्णेन्दु मुखर्जी, समेत और कई अन्य नेता उपस्थित थे। इस मौके पर संबोधित करते हुए लखन घुरई ने कहा कि पश्चिम बंगाल में शिक्षक नियुक्ति को लेकर जो घोटाला हुआ है। इससे पश्चिम बंगाल शर्मसार है। जिस तरह से पूर्व शिक्षा मंत्री और उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी के करीबी महिला मित्र के घर से नोटों का खजाना बरामद हुआ। पश्चिम बंगाल की जनता काफी आहत है। शिक्षक नियुक्ति में की गई भ्रष्टाचार से राज्य के युवाओं के भविष्य को खतरे में डाल दिया गया। छात्रों और युवाओं के साथ खिलवाड़ किया गया। इसे भारतीय जनता पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने आंदोलन करने का कर्मसूची बनाई है। इसकी जानकारी आज राज्य के प्रत्येक जिला में भाजपा के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जा रही है। जिसके तहत 31 जुलाई से 5 अगस्त तक प्रत्येक प्रखंड, वार्ड, जिला स्तर पर ज्ञापन, जुलूस, धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया जाएगा। वहीं 6 से 8 अगस्त और 16 से 18 अगस्त तक प्रखंड स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा 9 से 15 अगस्त तक देश के आजादी की 75 वें वर्षगांठ के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर घर-घर तिरंगे कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर घर घर जाकर लोगों के बीच तिरंगा वितरण और घर पर तिरंगा फहराने के लिए जागरूक अभियान चलाएंगे। उन्होंने कहा कि 4 अगस्त को दुर्गापुर डीआई कार्यालय के समक्ष शिक्षा नियुक्ति में हुई दुर्नीति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं डॉ अजय कुमार पोद्दार ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हुई है। इस सरकार में कोयला, बालू, पशु, तस्करी बड़े पैमाने पर हो रही है। जिसमें तृणमूल कांग्रेस के नेता भी शामिल है। पश्चिम बंगाल में हर स्तर पर भ्रष्टाचार हो रहा है। इसमें ऊपर से लेकर नीचे तक के नेता शामिल हैं। इसे राज्य की जनता देख रही है। इसके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी आंदोलन करेगी। वही कृष्णेन्दु मुखर्जी ने मोनालिसा दास को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि 2012 में जब आसनसोल में काजी नजरूल विश्वविद्यालय की स्थापना की गई, तो यहां के आम जनता में खुशी की लहर थी कि आसनसोल में विश्वविद्यालय की स्थापना की गई। लेकिन जिस तरह से विश्वविद्यालय में अयोग्य लोगों को लाकर बैठाया गया। यह जांच का विषय है। मोनालिसा दास एक असिस्टेंट प्रोफेसर है। जब उन्हें नियुक्त किया गया तब वह पीएचडी की उपाधि नहीं ली थी। उन्हें बांग्ला विभाग का प्रमुख बना दिया गया। यह पार्थ चटर्जी के कहने पर किया गया। एक तरीके से मोनालिसा दास पूरे काजी नजरुल विश्वविद्यालय को चलाती है। वे महीने में एक या दो दिन ही पढ़ाने के लिए आती है। उनका बांग्लादेश से भी कनेक्शन है। ऐसे अयोग्य टीचरों को यहां से हटाना चाहिए। मोनालिसा को केएनयू से नहीं हटाया गया तो इसके लेकर भाजपा तीव्र आंदोलन करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त