दुर्गापुर के द नेशन अस्पताल का लाइसेंस रद्द, स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को सील किया





दुर्गापुर :- आखिरकार दुर्गापुर के कांकसा के बमुनारा इलाके में स्थित 'द नेशन अस्पताल ' के लाइसेंस को रद्द कर अस्पताल को सील कर दिया गया। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन के अधिकारी अस्पताल पहुंचे। जहां अस्पताल का लाइसेंस रद्द किए जाने की नोटिस दी गई। साथ ही अस्पताल को भी सील कर दिया गया। इस दौरान कोई अप्रिय घटना ना घटे इसके लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को पहले ही डिस्चार्ज कर दिया गया था। अस्पताल सील किए जाने से अब यहां काम करने वाले कर्मचारियों का भविष्य अनिश्चित नजर आ रहा है। अस्पताल कर्मियों के चेहरों पर मायूसी साफ नजर आई। इस बारे में पश्चिम बर्दवान जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद यूनुस ने कहा कि फिलहाल द नेशन अस्पताल के लाइसेंस को रद्द कर अस्पताल को सील किया गया है। अस्पताल के तरफ से नया एप्लीकेशन दिया गया है जो गड़बड़ी पाई गई है अगर उसे सब ठीक कर लिया जाता है तो उन्हें फिर से लाइसेंस मिल सकता है। उन्होंने कहा कि अस्पताल के ओनरशिप और किराएदार को लेकर विवाद चल रहा था। अस्पताल के तरफ से लाइसेंस रिन्यू करने के लिए जो कागजात दिए गए थे उसे लेकर कन्फ्यूजन हुआ था और गड़बड़ी पाए जाने पर अस्पताल को 31 जुलाई तक बंद करने की नोटिस दी गई थी। सभी मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किए जाने के बाद ही अस्पताल को सील किया गया। अस्पताल सील होने से यहां काम करने वाले कर्मचारियों के भविष्य को लेकर पूछे जाने पर मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि अस्पताल के कर्मचारियों का दायित्व अस्पताल प्रबंधन का है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त