तारा पासवान नामक महिला के पास से भारी मात्रा में पुलिस ने गांजा बरामद कर उसे गिरफ्तार किया




आसनसोल-कुल्टी थाना के सांकतोड़िया फांड़ी की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाते हुए सांकतोड़िया बाजार इलाके से एक महिला को गांजा के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपित महिला का नाम तारा पासवान है, जिसके पास से 7 केजी 700 ग्राम गांजा के साथ, 64 हजार 150 रुपए नगद और एक मोबाइल फोन पुलिस ने जप्त किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी महिला यह गांजा पुरुलिया जिला के पार बेलिया इलाके में ले जाने की योजना बनाई थी। यह खबर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के सीआईडी को मिली। जिसके बाद इस सूचना के आधार पर उन्होंने घटनास्थल पर धावा बोला। और महिला को इतनी भारी मात्रा में गांजा के साथ गिरफ्तार कर रविवार को आसनसोल अदालत में उसे पेश किया गया। जहां आरोपी महिला के रिमांड की अर्जी पुलिस ने दी, जिसके बाद पुलिस उस महिला से मामले की पूछताछ बारीकी से करेगी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता