रानीगंज-डेंगू की रोकथाम के लिए बीते 1 से 5 अगस्त तक डेंगू रोकथाम के लिए एक अभियान चलाया गया , जिसके बाद आगामी 22 तारीख तक एक और अभियान चलाई जाएगी. जिसे लेकर गुरुवार को रानीगंज बोरो दो में सफाई कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मी के सुपरवाइजर को लेकर एमआईसी दिवेन्दु भगत और बोरो के इंजीनियर कौशिक सेनगुप्ता ने एक बैठक की.बैठक के दौरान शहर को डेंगू मुक्त बनाने, साफ सफाई और बहतर स्वास्थ्य को लेकर चर्चा हुई. एमआईसी दिव्येंदु भगत ने कहा कि जिन जिन जगहों पर ड्रेनेज के जलजमाव के कारण गंदगी फैलती हैं, उसे ठीक करना होगा, क्योंकि उसमें सबसे ज्यादा डेंगू पनपता हैं, और पूरे शहर में डेंगू रोकथाम के लिए दवाई का छिड़काव तो चलता ही रहता हैं जिसे और भी बढ़ाना होगा, स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर किए जा रहे हैं निरीक्षण की जानकारी उन्होंने ली. बैठक के दौरान 93 नंबर वार्ड के पार्षद आलोक बोस तथा बोरो के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें.

0 टिप्पणियाँ