आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से रक्षक का उद्घाटन किया गया




दुर्गापुर-आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष पर दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के सामने एक कार्यक्रम आयोजित के तहत रक्षक का उद्घाटन किया गया .इस दौरान उपस्थित आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त सुधीर कुमार नीलकांतम, डीसी अभिषेक गुप्ता एसीपी तथागत पांडे दुर्गापुर थाना प्रभारी सहित पुलिस अधिकारी एवं रोगी कल्याण समिति के चेयरमैन कवि दत्तो नगर निगम के चेयरमैन मृगेंद्र नाथपाल सहित इलाके के वरिष्ठ नागरिक एवं समाजसेवी मौजूद थे. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों को फूलों का गुच्छा देकर सम्मानित किया गया. दुर्गापुर थाना अंतर्गत वारिया प्रांतिका फाडी बीजॉन फाडी सिटी सेंटर फाडी के द्वारा स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष पर अंकन प्रतियोगिता क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई थी उनमें से प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पाने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. इसके बाद डीसी अभिषेक गुप्ता ने रक्षक के बारे में बोलते हुए कहा कि यह पुलिस के तरफ से किया गया है.दुर्गापुर थाना अंतर्गत विभिन्न इलाके में रक्षक बाइक से इलाके में निगरानी रखेंगे और इलाके के लोगों के साथ बातचीत करेंगे उनकी समस्याओं को सुनेंगे और अपने थाना प्रभारी को इसकी जानकारी देंगे ,जिसके तहत हम लोग उनके पास या जानकारी मिलेगी कि कौन इलाके में क्या समस्या है उस पर बैठकर हम लोग समाधान करेंगे और कहा कि अभी फिलहाल 10 बाइक से शुरू की गई है धीरे धीरे से और बढ़ाया जाएगा. रक्षक के तहत लोगों को काफी सुविधा मिलेगी कहीं भी कुछ होगा इसकी जानकारी पुलिस को भी रहेगी तथा इलाके के लोग अपनी समस्या अपने नजदीक पुलिस को जानकारी देंगे और रक्षक भी लोगों के साथ समय समय पर मिलकर लोगों से बात कर उनकी समस्याओं को हम लोगो रक्षक भी लोगों के साथ समय समय पर मिलकर लोगों से बात कर उनकी समस्याओं को हम लोगों तक पहुंच जाएंगे. इस विषय को लेकर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस आयुक्त सुधीर कुमार नीलकांतम ने बताया कि इसके द्वारा इलाके के लोगों के लिए काफी सुविधा होगी अपनी समस्या पुलिस तक पहुंच जाएंगे हम लोग कार्य करेंगे इस बार कोई भी समस्या हो पुलिस को जानकारी रहेगी जहां तक हम लोगों का प्रयास रहेगा उसे समाधान करने का. इसके बाद 10 बाइक का चाबी पुलिस ऑफिसर को दी गई जो रक्षक के तहत कार्य करेंगे और पुलिस आयुक्त ने हरी झंडी दिखाई.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता