आसनसोल : आसनसोल नगर निगम द्वारा शुक्रवार को आसनसोल उत्तर कुल्टी,रानीगंज, जमुड़िया के एक-एक सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों के बीच पोशाक वितरण किया गया। इस दौरान आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के फोटिक चंद्र राय प्राथमिक विद्यालय में पोशाक वितरण करने के दौरान आसनसोल नगर निगम के मेयर परिषद सदस्य इंद्राणी मिश्रा, गुरुदास चटर्जी उपस्थित थे। इस मौके पर मेयर परिषद सदस्य इंद्रानी मिश्रा ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री की सपना है कि सभी सरकारी विद्यालयों में सरकार के तरफ से मुफ्त में छात्र छात्राओं को पोशाक वितरण किया जाए। ममता बनर्जी के इस सपना को साकार करने के लिए आज नगर निगम के तरफ से आसनसोल उत्तर विधानसभा के फोटिक चंद्र स्कूल के 35 छात्रों के बीच पोशाक वितरण किया गया।इसके अलावा कुल्टी,रानीगंज और जमुड़िया के भी एक-एक सरकारी विद्यालय में पोशाक वितरण किया गया है। आज इस कार्य की शुरुआत की गई है। आने वाले दिनों में 106 वार्ड के सभी सरकारी स्कूलों में नगर निगम के तरफ से पोशाक वितरण किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ