रांनीगंज-आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पूरे देश सहित रानीगंज कोयलांचल- शिल्पांचल देशभक्ति गीतों से गूंज उठा. हर्षोल्लास के साथ 85 वां स्वाधीनता दिवस पालन की गयी. देश के 75 में स्वाधीनता दिवस पालन की गयी. एक और जहां बीते 13 तारीख से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रानीगंज अंचल के लगभग सभी घरों में तिरंगा लहरा रहा था, वहीं दूसरी ओर 15 अगस्त की मध्यरात्रि रात्रि 12:00 बजे से ही स्वाधीनता दिवस मनाने में लोग जुट गये. इसी क्रम में रानीगंज के मारवाड़ी पट्टी स्थित स्थानीय युवको एवं रानीगंज ब्लॉक हेल्थ सोशल वेलफेयर के द्वारा झंडोत्तोलन एवं मिठाई वितरण किया किया गया. इस अवसर पर रानीगंज ब्लॉक हेल्थ सोशल वेलफेयर के कोऑर्डिनेटर मोहम्मद शादाब खान के नेतृत्व में यह झंडोत्तोलन किया गया जबकि इस अवसर पर मेहराब आलम, आफताब जलाल, सलमान साबरी, वॉइसलेस संस्था के अध्यक्ष सौरव मुखर्जी, आसिफ खान आरजू मुख्तार ,नव प्रमाणिक आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे. वहीं 15 अगस्त के दिन पूरा रानीगंज शहर राष्ट्रीय गीत जन गण मन के बोल से गूंज उठा. चारों तरफ रैलीयां एवं झंडोत्तोलन विभिन्न संस्थाओं द्वारा की गयी.
रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी के द्वारा रानीगंज के नेताजी सुभाष स्टेचू मोड़ पर झंडोत्तोलन कर नेताजी को सलामी प्रदान किया, जबकि इस अवसर पर टीएमसी के काफी कार्य संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. रानीगंज बोरो के प्रभारी एवं आसनसोल नगर निगम केएमआईसी दिवेन्दू भगत ने रानीगंज बोरो कार्यालय में झंडोत्तोलन किया ,तत्पश्चात रांनीगंज श्री दुर्गा विद्यालय में झंडोतोलन किया गया. रानीगंज के वृंदावन धाम समिति में भी उनके द्वारा झंडोत्तोलन किया गया. इस अवसर पर उन्होंने देश के स्वतंत्रता दिवस को लेकर अपने विचार प्रकट किए. मौके पर रानीगंज बोरो के इंजीनियर कौशिक सेन गुप्ता, वृंदावन धाम समिति के सलाहकार प्रोफेसर स्वदेश मजूमदार, अध्यक्ष प्रमोद तोदी, सचिव उमेश सरायां एवं व समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे. रानीगंज थाना में रानीगंज थाना के प्रभारी सुदीप दास गुप्ता ने झंडोत्तोलन किया इस अवसर पर जहां रानीगंज पुलिस के अधिकारियों तथा पुलिसकर्मियों ने तिरंगे को सलामी दिया, वहीं इस अवसर पर परेड भी कराया गया. रानीगंज ट्रेफिक गार्ड कार्यालय में रानीगंज ट्रैफिक प्रभारी चितत्तोश मंडल के नेतृत्व में झंडोत्तोलन किया गया .युथ जिम्नेशियम की ओर से दिवाकर चक्रवर्ती के नेतृत्व में झंडोत्तोलन कर आदिवासी सम्प्रदाय के युवकों ने पारंपरिक गीत तथा नृत्य के सदस्यों ने नगर परिक्रमा किया .बंगाल केमिस्ट एंड ड्रजिस्ट एसोसिएशन की ओर से स्वाधीनता दिवस के अवसर पर नेताजी सुभाष रोड स्थित नेताजी सुभाष स्टेचू के समीप से एक रैली निकालकर शहर की परिक्रमा किया. रानीगंज सांस्कृतिक उन्नयन परिषद के द्वारा रानीगंज के नेताजी सुभाष स्टेचू के समीप से रैली निकाली गई. इस रैली में संस्था के सदस्यों ने हिस्सा लिया. सूर्य संस्था द्वारा लक्ष्मी वाटिका के सभागार में संस्था के सचिव दिनमय आचार्य एवं संस्था के सदस्यों ने झंडोत्तोलन किया. इसके साथ साथ छोटे-छोटे बच्चों ने चित्रांकन एवं क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में विजय हुए प्रतिभागियों को पुरुष्कृत किया गया .लायंस क्लब ऑफ रानीगंज में संस्था के अध्यक्ष संदीप केडिया ने झंडोत्तोलन किया. जबकि इस अवसर पर लायंस क्लब द्वारा संचालित लायंस नेत्र अस्पताल में डॉक्टर पी आर घोष एवं अध्यक्ष संदीप केडिया द्वारा झंडोत्तोलन किया गया. वहीं लायंस डीएवी पब्लिक स्कूल में लायंस क्लब के अध्यक्ष संदीप केड़िया ने झंडोत्तोलन किया. रानीगंज सीटू द्वारा आयोजित सात दिवसीय उत्तरण कार्यक्रम का समापन दिवस पर एकता एवं सद्भवाना दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया या दौड़ प्रतियोगिता रानीगंज नेताजी सुभाष स्टेचू से शुरू होकर रानीगंज के शिशु बागान मोड़ काजी नजरुल की प्रतिमा के पास जाकर समाप्त हुई ,जिसमें 75 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया. रांनीगंज भाजपा मंडल की ओर से रानीगंज के अन्नपूर्णा लेन स्थित ब्राह्मण धर्मशाला के प्रांगण में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता देवी शर्मा ने झंडोत्तोलन किया .जबकि इस अवसर पर रानीगंज भाजपा मंडल के अध्यक्ष देवजीत.खां, सचिव शंकर साव, उपाध्यक्ष रवि केसरी, आसनसोल महिला मोर्चा की सचिव सुनीता क्याल ,रांनीगंज महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष चैताली शाह उपाध्यक्ष नमिता साव प्रमुख रूप से उपस्थित थे.
रांनीगंज मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप की ओर से रानीगंज के रोबिन सैन स्टेडियम में सेना के जवान संतोष कुमार गुप्ता एवं रानीगंज बोरो के प्रभारी तथा एमआईसी दिवेन्दु भगत द्वारा झंडोत्तोलन किया गया. इस अवसर पर उपस्थित लोगों में मिठाइयां बांटकर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया.
रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स और से रानीगंज चेंबर कॉमर्स के प्रांगण में चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण भरतिया ने झंडोत्तोलन किया, साथ ही साथ उनके द्वारा गंधर्व कला संगम एवं प्रयास संस्था में भी झंडोत्तोलन किया गया.







0 टिप्पणियाँ