रांनीगंज--आसनसोल राइजिंग सामाजिक संस्था की ओर से मंगलवार को जेके नगर लाईनपार के बांकाडांगा आदिवासी पाड़ा में एक कार्यक्रम का आयोजन कर 150 आदिवासी महिलाओं को साड़ी प्रदान की गई. मौके पर मुख्य रूप से पूर्व मेयर और भाजपा नेता सह संस्था के प्रमुख जितेंद्र तिवारी ने अपने हाथों से महिलाओं को साड़ी बांटे. कार्यक्रम के दौरान जितेंद्र तिवारी ने कहा के हम लोग आजादी का 75 वर्षगांठ अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं, और इसी उपलक्ष में संस्था द्वारा गरीब लोगों की मदद के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया, और इन लोगों की सेवा करके मैं खुद को काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं. इस दौरान उन्होंने किसी भी पार्टी का नाम ना लेते हुए कहा कि, आसनसोल तथा आसपास के अंचल के अंतर्गत आने वाले पूरे क्षेत्र को मिलाकर कोलकाता से भी बड़ा क्षेत्रफल हैं, और हमारा क्षेत्र राज्य को हजारों करोड़ों रुपए राजस्व देने वाला शहर है, लेकिन बावजूद उसके आसनसोल और आसपास के क्षेत्रों को जो भी सुविधा मिलने चाहिए उससे हमारा इलाका वंचित हैं. आसनसोल और आसपास के क्षेत्रों के विकास के लिए जो फंड मिलना चाहिए वह हमें नहीं मिल रहा. इसके लिए उनके द्वारा आसनसोल के सभी विभागों को मिलाकर एक मास्टर प्लान तैयार कर रहा है, और हमारे क्षेत्र के लिए हम लोग आंदोलन भी करेंगे, और हमारे जो अधिकार है उसे पाकर रहेंगे. मौके पर मुख्य रुप से संस्था के अभय उपाध्याय, भाजपा नेता नंदलाल गुप्ता और संजय यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहें.

0 टिप्पणियाँ