जामुड़िया-जामुड़िया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या छह स्थित जामुड़िया से रानीगंज जाने वाले मुख्य सड़क के किनारे स्थित जादु.डांगा मोड़ के समीप स्थानिय एक ग्राम निवासी 52 वर्षीय मनसु मुर्मू की मृत्यु तालाब में स्नान करने के दौरान गयी. स्थानिय लोग जब सोमवार प्रातः उस तालाब मे स्नान करने के लिए आये हुये थे तो उन्होंने देखा कि किसी की शव पानी में है.देखते ही देखते लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी. इसकी सूचना जामुड़िया थाना को दिया गया .मौके पर जामुड़िया थाना की पुलिस पहुँच कर उस शव को तालाब से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया. इस बारे में जानकारी देते हुए वहाँ के ग्रामवासी गोसाई महली ने बताया कि रविवार की संध्या मनसु मुर्मू वह अपने घर से स्नान करने के लिए घर से निकला था, लेकिन जब रात में वह अपने घर नहीं आया तो उनकी खोज इधर उधर उसके परिजन करने लगे . सोमवार की सुबह इस तालाब में उस व्यक्ति का शव बरामद किया गया. इस घटना का मुख्य कारण है कि तालाब को अधिक गहराई से मिट्टी कटाई करना, इससे पहले भी इसी तालाब में डुब कर ओर भी लोग मारे गए है . प्रशाशन से अनुरोध करूँगा कि इस तालाब को लेकर कोई ठोस कदम उठाये ताकि आने वाले समय में इस तरह की ओर भी कोई घटना ना घटे.

0 टिप्पणियाँ