जामुड़िया - जामुड़िया थाना क्षेत्र के केन्दा फाड़ी अन्तर्गत विजय नगर स्थित श्याम मेटालिक करखाना के द्वारा सतकपुर स्थित वर्षो पुराने शमशान सहित उनके आस-पास के खाली जमीन पर इस करखाना के द्वारा अपने अधीन कर उस पर कब्जा करने का आरोप बाऊरी समाज शिक्षा समिति ने लगाया. बाउरी समाज की ओर 3 नम्बर गेट के समक्ष् करखाना के विरुद्ध प्रदर्शन कर कुछ घंटो के लिए धरना दिया. विरोध प्रर्दशन के पहले सैकड़ो की संख्या में बाऊरी समाज के चार ग्रामों के महिलाएं ओर पुरुषों ने सतकपुर ग्राम से एक रैली निकाली. यह रैली करखाना के रेलवे साइडिंग होते हुए करखाना 3 नम्बर गेट के पास पहुँची ,ओर विरोध प्रदर्शन किया. मौके पर बाऊरी समाज शिक्षा समिति के अध्यक्ष सुमन्तो बाऊरी ने कहा कि इस शमशान में दाह संस्कार करने की परंपरा हमारे पूर्वज से ही चला आ रहा है, लेकिन कुछ राजनीतिक दल के लोग ओर पुलिस की मदद से यह करखाना प्रबन्धन अब शमशान घाट को भी नही छोड़ रहे है. भीषण गर्मी के समय जब सतकपुर, चंडीपुर ,महिशाबुड़ी ओर इकड़ा ग्राम के लोग दाह संस्कार करने के लिए यहाँ पर आते थे तो जंगल मे इतनी सारी पेड़ लगे हुए थे की लोग उन पेड़ो की छाया में बैठते थे, लेकिन कारखाना प्रबन्धन अपने स्वार्थ के लिए शमशान के पास लगे सारे पेड़ को काट कर उस जमीन पर भी कब्जा कर लिया , जिसके कारण गर्मी के समय में दाह संस्कार के लोगो को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है . अगर कारखाना प्रंबधन श्मशान ओर उसके आस-पास के जमीन को नही छोड़ते है तो हमलोग बहुत बड़े अंदोलन पर जायेंगे. इसे लेकर कारखाना के अधिकारी के साथ एक बैठक किया गया जिसमें करखाना की ओर से इस समस्या का समाधान हेतु कुछ दिनो का समय लिया गया है . वहीं इस विषय में कारखाना के निदेशक सुमित चक्रवर्ती ने कहा कि कारखाना को जानकारी दिये बगैर अचानक इस तरह का अंदोलन करना उचित नही है अगर कोई उनकी समस्या है तो बैठकर बात कर सकते थे. इस तरह का आरोप सरासर गलत है. शमशान घाट को कारखाना प्रबन्धन सौंदर्य करण सहित यहाँ पर दाह संस्कार करने आने वाले लोगो को बिजली,पानी आदि सुविधाएं करखाना ने उपलब्ध करवाया है. मौके पर बाउरी समाज के विश्ववजीत बाऊरी, दिपंकर बाऊरी, निर्मल बाऊरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

0 टिप्पणियाँ