सड़क दुर्घटना में पति पत्नी की हुई मौत ,उत्तेजित लोगो ने किया वाहनों में तोड़ -फोड़





 जामुड़िया-जामुड़िया थाना क्षेत्र के केन्दा फाड़ी अन्तर्गत विजय नगर इंडस्ट्रीयल इलाका स्थित श्याम मेटैलिक कारखाना के सामने एक वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार पति पत्नी की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान जामुड़िया बोरो एक अन्तर्गत वार्ड एक के नंदी ग्राम रुइदास पाड़ा निवासी 37 वर्षीय आस्तिक रूईदास और 33 वर्षीय ललिता रूईदास के रूप में हुई.मिली जानकारी के अनुसार मनसा पूजा को लेकर दोनो पति -पत्नी खांदरा ग्राम स्तिथ अपने एक रिश्तेदार के घर गए थे . शुक्रवार की सुबह मोटरसाइकिल से दोनो जामुड़िया नन्दी ग्राम अपने घर लौटने के क्रम में श्याम मेटैलिक कारखाना पार्किंग से कारखाना के 2 नम्बर गेट जाने के समय एक ट्रेलर की चपेट में आने से ललिता रूईदास की मृत्यु घटना स्थल पर ही गयी, जबकि गंभीर रूप से घायल आस्तिक रुईदास इलाज के लिए सर्वप्रथम बहादुरपुर स्तिथ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया,जहां उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया,जहां चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया.इधर दुर्घटना को देखते हुए आक्रोशित स्थानिय लोगो ने जामुड़िया से हरिपुर जाने वाले मुख्य सड़क को अवरोध कर दिया. जिसके कारण दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतार लग गयी.मृतक दम्पति अपने पीछे दो पुत्री छोड़ गये. घटना को लेकर नन्दी ग्राम में मातम का माहौल बना हुआ है, गुस्साये लोगों ने मृतक परिजन को सही मुआवजा देने की मांग पर करखाना गेट के समक्ष् विरोध प्रर्दशन किया मौके पर भारी संख्या में पुलिस पहुँच कर लोगों को समझा बुझा कर मामला शांत करवाया . स्थानीय लोगों की शिकायत है कि यह कारखाना के गेट नम्बर दो के सामने अवैध रूप से पार्किंग किया जाता है, और पर्याप्त सुरक्षा नहीं होने के अभाव में यहां घटना घटती रहती है. इसे लेकर दोनो पक्षो को लेकर जामुड़िया थाना में फैसले को लेकर बैठक किया गया ,जहां मृतक के किसी आश्रित को नोकरी एवं मुवाअज़ा के लिए 7 लाख रुपयों की मांग की गयी. दूसरी और कारखाना के प्रबन्ध निदेशक सुमित चक्रवर्ती ने बताया कि अगर किसी कारखाना के बाहर किसी वाहन से किसी की मौत हो जाती है तो क्या इसकी जिम्मेवारी कारखाना की होगी,उक्त दुर्घटना करने वाले वाहन कारखाना की है या नहीं इसकी जांच पडताल की जा रही है.कारखाना तथा वाहनों में तोड़ फोड़ किया जाना कहाँ तक उचित है,इसकी शिकायत जामुड़िया थाना में कई जाएगी.वहीं उन्होंने कहा कि मानवता के नाते कारखाना प्रबन्धन से जो आर्थिक सहायता करनी होगी ,वह जरूर करेगी.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता