दुर्गापुरः बृहस्पतिवार की रात को कई घंटा लगातार बारिश हुई, जिसके चलते दुर्गापुर के कुछ वर्ड में निकासी व्यवस्था का चेहरा दिखाई पड़ा. दुर्गापुर नगर निगम के 24 नंबर वार्ड शरद पल्ली 38 नंबर वार्ड तेतुलतला एवं 34 नंबर वार्ड कादा रोड सहित इलाके में बारिश होने से इलाका जलमग्न हो गया. लोगों के घर में पानी घुस गया ,जिससे लोग परेशान हैं .सुबह लोगों में आक्रोश का माहौल देखने को मिला.
नाली का पानी लोगों के घर में घुस गया .इसके कचड़े भी लोगों के घर में घुसे जिसको लेकर लोगों में काफी नाराजगी देखी गई. 38 नंबर वार्ड तेतुलतला कॉलोनी के तपन बाग ने बताया कि रात से हम लोग जागे हुए हैं ,घर में पानी घुसा हुआ है ,गंदा पानी होगी घर के सभी सामान आटा चावल सब भींग गए हैं. इलाके के पार्षद रात में ही आए थे मगर आने से क्या होगा सब कुछ पानी में डूब गया है .हम लोगों ने पहले भी इलाके के पार्षद को कहा था कि नाला को साफ कर देने के लिए मगर काम नहीं हुई, जिसके कारण ही यह पानी हम लोगों के घर में घुसा है. अभी हम लोगों को नहीं मालूम कि कितना रात जागना होगा जो मौसम विभाग बता रही है. सोमा दत्त ने बताया कि रात में सोते वक्त बर्तन की आवाज पाकर उठी तो देखा कि पानी घर में घुस गया है. चावल से लेकर आटा आदि सामान सब पानी में तैर रहे हैं.
रात से ही हम लोग काफी पानी निकालने का प्रयास किया मगर पानी निकलने का नाम नहीं ले रहा था. थोड़ी बारिश होने पर भी इलाका जलमग्न होता जाता है. निकासी व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण हम लोगों को पानी की समस्या से झेलना पड़ता है.निकासी व्यवस्था को लेकर बार-बार कहने के बाद भी कोई काम नहीं होता है, जिसके कारण ही नाला पानी घर में घुस जाता है.दुर्गापुर नगर निगम के मेयर को जानकारी मिलने के साथ ही सुबह को 38 नंबर वार्ड तेतुलतला कॉलोनी में पहुंची.

0 टिप्पणियाँ