सारा भारत गणतांत्रिक महिला मोर्चा द्वारा ने कई मांगों को लेकर राशनिंग ऑफिस के सामने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन




आसनसोल : सारा भारत महिला गणतांत्रिक मोर्चा के द्वारा बुधवार को विभिन्न मांगों के मुद्दे पर राशनिंग ऑफिस के यत्र सामने प्रदर्शन किया गया। इसके बाद अपनी मांगों का ज्ञापन राशनिंग अधिकारी को सौंपा गया। इसके पहले सारा भारत गणतांत्रिक महिला मोर्चा कमेटी के सदस्य बीएनआर स्थित रविंद्र भवन के पास समक्ष एकत्रित हुए। इसके बाद एक जुलूस निकाली गई। जो आसनसोल जीटी रोड भगत सिंह मोड़ होते हुए राशनींग कार्यालय पहुंची। इस मौके पर संस्था की नेत्री शिल्पी भट्टाचार्य ने बताया कि केंद्र सरकार के द्वारा उजज्वाला योजना के लाभुकों को गरीबों को गैस सिलेंडर बांटा गया। लेकिन उसके बाद रोक दिया गया। हमारी मांग है कि सभी को हर महीने फ्री सिलेंडर दिया जाए। यानी 12 महीना में 12 सिलेंडर दिया जाए। केंद्र सरकार ने गरीबों को 5 किलो चावल देने की बात कही है। वह भी दिया जाए। उन्होंने कहा कि यहां गेहूं नहीं दी जा रही है। इसलिए सभी उपभोक्ताओं को गेहूं दिया जाए। साथ ही आसनसोल नगर निगम के द्वारा रोजमर्रा के 14 वस्तुओं के दाम नियंत्रित किया जाए। उन्हें राशनिंग पद्धति के द्वारा मुहैया कराया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता