आसनसोल : ईसीएल द्वारा गरीबों के घर को तोड़ने एवं बिजली-पानी कटौती करने के खिलाफ सोमवार को भुइयां समाज उत्थान समिति ने सिंटू कुमार भुइयां के नेतृत्व में भनोड़ा कोलियरी प्रबंधन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में स्थानीय ग्राम पंचायत सदस्य कीया गोस्वामी, जितेंद्र कुमार के साथ स्थानीय ग्रामीण भी शामिल हुए।
इस दौरान सिंटू कुमार भैया ने कहा कि ईसीएल प्रबंधकों द्वारा, इस क्षेत्र में कामगारों-मजदूरों के योगदान को भूलाकर उन्हें घरों से वंचित करने में तूली है। ईसीएल प्रबंधक अपने इस जबरन अभियान व प्रयास को यही नहीं रोक रही है। भुइयाँ समाज इस तरह के ईसीएल द्वारा कार्य के खिलाफ सभी ईसीएल कोलयरीयों में संघर्षरत हैं। आने वाले समय में दर्जनों सामाजिक संगठन मिलकर जोरदार आंदोलन करेंगे। ईसीएल में काम करने वाले सैकड़ों मजदूर सुरक्षा व्यवस्था का अभाव होने के कारण दुर्घटना का शिकार हुए। कई माताओं ने अपने पुत्र, कई ने अपना सुहाग, कई बच्चों को अपने अभिभावकों को इन दुर्घटनाओं में खोया हैं। फिर भी जान की परवाह नहीं करते हुए 1951 से 1971 तक हजारों लोगों को कोल इंडिया तक का सफर तय किया। कोल इंडिया गठन होने तक इन्हीं कर्मियों के बदौलत इन्हें महारत्न का दर्जा प्राप्त हुआ है। तब से लेकर आज तक कामगारों एवं श्रमिकों ने अपने श्रम, त्याग एवं कुर्बानी देकर ईसीएल को समृद्ध किया है। यदि ईसीएल अपने प्रबंधन की कमी में सुधार नहीं करती है तो अगामी समय में अन्य सामाजिक संगठनों के सहयोग से सभी कोलयरी में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।



0 टिप्पणियाँ