आसनसोल : भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के अंश के तौर पर पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल द्वारा 14 अगस्त, 2022 को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया गया। इसी क्रम में आसनसोल मंडल के 8 स्टेशनों यथा आसनसोल, सिउड़ी, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गिरिडीह, दुर्गापुर और मधुपुर में विशाल पर्दे वाली टीवी पर इस आशय की एक प्रदर्शनी भी आयोजित की गई।
इसी क्रम में आसनसोल स्टेशन के प्लेटफार्म सं.2 पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर एक फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें श्री परमानंद शर्मा/मंडल रेल प्रबंधक/ पूर्व रेलवे/आसनसोल तथा सभी मंडल शाखा अधिकारीगण शामिल हुए।
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का उद्देश्य विभाजन के दौरान लाखों लोगों के कष्टों एवं पीड़ा को रेखांकित करना और उसे सुर्खियों में लाना था। इसका उद्देश्य लोगों को उन परिस्थितियों से साक्षात्कार कराना था ताकि लाखों लोगों की ऐसी पीड़ादायी माहौल की पुनरावृत्ति न हो।




0 टिप्पणियाँ