दुर्गापुर:ईस्ट बंगाल के 103वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को रवींद्र भवन, इस्पात नगर, दुर्गापुर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. स्थानीय पूर्व नगर निगम पार्षद पल्लब रंजन नाग की पहल पर लाल और पीले समर्थकों के साथ ईस्ट बंगाल क्लब का स्थापना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत क्लब का झंडा फहराकर किया गया। पल्लब रंजन नाग ने बताया ईस्ट बंगाल बंगाली फुटबॉल जगत का जुनून। उन्होंने कहा कि इस दिन करीब 100 लोगों को हिलसा मछली खिलाने की व्यवस्था की गई थी.

0 टिप्पणियाँ